HomeUncategorizedअमेरिका-कनाडा ट्रेड डील में कीस्टोन XL पाइपलाइन की एंट्री! ट्रंप ने बताया...

अमेरिका-कनाडा ट्रेड डील में कीस्टोन XL पाइपलाइन की एंट्री! ट्रंप ने बताया प्लान – us canada new trade agreement trump administration proposal ntc acwi


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके प्रशासन के पास कनाडा के साथ नया व्यापार समझौता करने का एक प्रस्ताव है. दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चल रहे विवाद के बीच ट्रंप का यह बयान आया है. वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी ट्रंप के साथ अपनी हालिया बातचीत को सकारात्मक बताया है. 

रविवार को आयोवा के डुबुक में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके पास ऐसे समझौते का एक कॉन्सेप्ट है जो अमेरिका के किसानों और देश के लिए फायदेमंद होगा. उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर काम करने के लिए उनका प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ हुई अपनी बातचीत का भी जिक्र किया.

वहीं, कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ट्रंप के साथ उनकी बातचीत दोनों देशों के लिए फायदेमंद व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ी है. उन्होंने कहा कि इस समझौते से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और चीजें और सस्ती होंगी. साथ ही, कनाडा की भाषा, संस्कृति और संप्रभुता का भी पूरा सम्मान किया जाएगा.  

कार्नी के मुताबित, दोनों देशों की टीमें आने वाले हफ्तों में इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए काम करेंगी. ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रस्तावित समझौते में ‘कीस्टोन XL पाइपलाइन’ शामिल होगी. दरअसल, यह एक ऐसा विवादित प्रोजेक्ट है, जिसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2021 में रद्द कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: बहुमत मिले या न मिले, ट्रंप की टैरिफ लगाने की तैयारी जारी, डेमोक्रेट्स भी एक्टिव

ट्रंप ने कहा, ‘वे कीस्टोन पाइपलाइन बनाएंगे. वे इसका खर्च उठाएंगे. हम उन्हें रास्ता उपलब्ध कराएंगे, और यह रास्ता काफी हद तक तय भी हो चुका है.’ हाल के महीनों में अमेरिका और कनाडा ने एक-दूसरे के सामानों पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए हैं जिससे इन दोनों पड़ोसी व्यापारिक साझेदारों के बीच तनाव बढ़ा है. 

गौरतलब है, ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि जल्द ही कनाडा के साथ एक व्यापार समझौता होने की उम्मीद है. हालांकि, इससे पहले कनाडा ने बताया था कि बातचीत में बहुत कम प्रगति हुई है, जबकि दोनों पक्षों ने स्टील और ऑटोमोबाइल पर शुल्क कम करने की कोशिशें की थीं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular