HomeकृषिFarming Tips for Young Farmers: खेती करने वाले युवा किसानों के लिए...

Farming Tips for Young Farmers: खेती करने वाले युवा किसानों के लिए 5 बड़ी सलाह, कोई नहीं बताएगा यह बात


आजकल बड़ी संख्या में युवा खेती को सिर्फ पारंपरिक काम नहीं, बल्कि कमाई और अपना कारोबार शुरू करने के एक अच्छे मौके के रूप में देख रहे हैं. नई तकनीक और आधुनिक तरीकों की मदद से खेती को पहले से बेहतर बनाया जा रहा है. पर खेती शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है. कई बार सही जानकारी न होने की वजह से किसानों को मेहनत और पैसा लगाने के बाद भी नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी खेती करते हैं या इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें.

बाजार की मांग देखकर चुनें फसल

किसी भी फसल की बुवाई करने से पहले यह जानना जरूरी है कि बाजार में उसकी कितनी मांग है. सिर्फ दूसरों को देखकर फसल न उगाएं. आसपास की मंडियों में उसके भाव, बिक्री और खरीदारों की जानकारी लें. इससे फसल बेचने में परेशानी कम होगी और अच्छी कीमत मिलने की संभावना बढ़ेगी.

मिट्टी और अलग फसल की जांच कराएं

अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का स्वस्थ होना जरूरी है. इसलिए खेत में बिना जानकारी के खाद और उर्वरक डालने से बचें. मिट्टी की जांच कराने से पता चलता है कि उसमें किन पोषक तत्वों की कमी है. इसके आधार पर सही खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही लगातार एक ही फसल उगाने से मिट्टी की गुणवत्ता पर असर पड़ता है. मिट्टी को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं.इससे बचने के लिए फसल चक्र अपनाएं. यानी मौसम और मिट्टी के हिसाब से अलग-अलग फसलें उगाएं. इससे मिट्टी की सेहत बनी रहती है और एक ही फसल पर निर्भर रहने का जोखिम भी कम होता है.

यह भी पढ़ें : Agriculture Tips: यूरिया डालने के बाद भी फसल नहीं बढ़ रही? ये हो सकती हैं वजहें 

अच्छे बीज ,सही समय और खेती के खर्च  

खेती में बीज की गुणवत्ता बहुत मायने रखती है. हमेशा प्रमाणित और अच्छी गुणवत्ता वाले बीज खरीदें. इसके साथ ही बुवाई का सही समय जानें और बीज उपचार जैसी जरूरी प्रक्रियाएं अपनाएं. इससे फसल को शुरुआत से बेहतर तरीके से बढ़ने में मदद मिलती है. किसान को सिर्फ फसल की पैदावार ही नहीं, बल्कि उस पर होने वाले खर्च का भी हिसाब रखना चाहिए. बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी और अन्य खर्चों को लिखकर रखें. फसल बेचने के बाद कुल कमाई से खर्च घटाकर मुनाफा समझें. इससे अगली फसल की योजना बनाना आसान होगा.

यह भी पढ़ें : Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर 



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular