HomeUncategorizedलिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने...

लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली – noida police encounter four arrested sector 63 ntc amkr


नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया. चारों आरोपी लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाते थे और फिर सुनसान रास्तों पर ले जाकर उनसे लूटपाट करते थे.

पुलिस के मुताबिक बीती रात थाना सेक्टर-63 पुलिस की टीम सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए.

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे. पुलिस टीम ने उनका पीछा किया. बहलोलपुर अंडरपास से आगे ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई.

घायल बदमाशों की पहचान दिल्ली निवासी विकास उर्फ कालू और नोएडा के बसई निवासी राजेश उर्फ ढेडा के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने इनके कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इनके पास से बरामद बुलेट मोटरसाइकिल थाना फेस-3 में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular