HomeUncategorizedशर्मिला टैगोर धर्म बदलकर क्यों बनी थीं मुस्लिम? बेटी बोलीं- वरना दादी...

शर्मिला टैगोर धर्म बदलकर क्यों बनी थीं मुस्लिम? बेटी बोलीं- वरना दादी राजी नहीं होती – Why Sharmila Tagore convert hindu to Islam Saba Ali Khan revealed real reason tmovg


मशहूर भारतीय क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘टाइगर’ मंसूर अली खान पटौदी से शादी के समय, बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने इस्लाम अपना लिया और अपना नाम आयशा रख लिया. हालांकि यह उनका निजी फैसला था, लेकिन जल्द ही इस पर विवाद खड़ा हो गया, जिसके चलते शर्मिला और मंसूर दोनों को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं.

हाल ही में शर्मिला और मंसूर अली खान की बेटी सबा अली खान पटौदी ने इस विवाद पर रिएक्शन दिया और शर्मिला के इस्लाम अपनाने के असली कारण का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने यह फैसला इसलिए लिया था ताकि शादी बिना किसी रुकावट के हो सके, क्योंकि उनकी दादी इस रिश्ते के लिए शायद कभी राजी नहीं होतीं.

शर्मिला टैगोर ने इस्लाम क्यों अपनाया?
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया, ‘उन दिनों धर्म परिवर्तन जरूरी था. धर्म परिवर्तन की वजह से ही बच्चे वैध (legitimate) माने गए, जिससे सब कुछ कानूनी हो गया. यह एक जरूरत थी, न कि कोई ऐसी चीज जिस पर यह सोचा जाए कि ऐसा करना है या नहीं.’ जब उनसे पूछा गया कि यह जरूरी क्यों था, तो सबा ने बताया कि सिस्टम और परंपरा के नजरिए से ऐसा करना जरूरी था.

उन्होंने बताया कि जब कोई गैर-मुस्लिम किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करता है जो इस्लाम को मानता है, तो इस्लाम के कुछ नियम होते हैं. अगर दूसरा व्यक्ति धर्म परिवर्तन नहीं करता, तो उस शादी को स्वीकार या मान्यता नहीं दी जाती. उन्होंने कहा, ‘मेरी दादी (मंसूर की मां) किसी और तरीके से इसके लिए कभी राजी नहीं होतीं.’

करियर पर नहीं पड़ा असर
सबा का कहना है कि धर्म परिवर्तन से शर्मिला टैगोर के करियर पर कभी कोई असर नहीं पड़ा. सबा ने जोर देकर कहा कि धर्म परिवर्तन के बावजूद, शर्मिला को कभी भी काम करने से नहीं रोका गया और न ही उन पर आधिकारिक दस्तावेजों में अपना नाम बदलने का कोई दबाव डाला गया. उन्होंने आगे बताया कि मंसूर खुले विचारों वाले इंसान थे, जिससे शर्मिला को अपना करियर जारी रखने में मदद मिली.

उन्होंने यह भी बताया कि मंसूर या उनके परिवार ने कभी इस बात पर जोर नहीं दिया कि शर्मिला अपने पासपोर्ट या किसी अन्य आधिकारिक दस्तावेज में अपना नाम बदलें, क्योंकि ऐसा करने से उनके करियर में रुकावट आ सकती थी. उन्होंने कहा, ‘इससे उनके व्यक्तित्व या उनके पेशे पर कोई आंच नहीं आई.’

सबा ने आगे बताया कि उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य किसी एक धर्म का बहुत सख्ती से पालन नहीं करते हैं. हालांकि सबा खुद अपने पिता की तरह इस्लाम को मानती हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि वे सभी त्योहार मनाते हुए बड़े हुए हैं, जिनमें होली, दिवाली और ईद शामिल हैं. सबा ने कहा, ‘हमारे माता-पिता दोनों ने हमें हमेशा अपनी पसंद का रास्ता चुनने की आजादी दी.’

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular