HomeकृषिSoil Health: खेत की उर्वरक क्षमता घट गई? अपनाएं ये 4 आसान...

Soil Health: खेत की उर्वरक क्षमता घट गई? अपनाएं ये 4 आसान तरीके


Soil Health Treatment: खेती में अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ अच्छे बीज और खाद का इस्तेमाल करना काफी नहीं है. खेत की मिट्टी का स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है. कई बार किसान ज्यादा पैदावार के चक्कर में लगातार रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल करते रहते हैं. एक ही फसल बार-बार उगाने और जरूरत से ज्यादा जुताई करने से भी मिट्टी की सेहत पर असर पड़ता है. 

इस वजह से धीरे-धीरे जमीन की उपजाऊ ताकत कम होने लगती है और फसल की पैदावार भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में कुछ आसान तरीके अपनाकर किसान अपनी मिट्टी को लंबे समय तक उपजाऊ बनाए रख सकते हैं.

समय-समय पर मिट्टी की जांच करवाएं

खेत की मिट्टी में कौन-सा पोषक तत्व कम है और किसकी मात्रा ज्यादा है, इसका पता लगाने के लिए मिट्टी की जांच करवाना जरूरी है. इसके लिए किसान नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या सरकारी मिट्टी जांच केंद्र में मिट्टी का नमूना दे सकते हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर ही खाद और उर्वरक डालें. इससे फसल को जरूरत के मुताबिक पोषण मिलेगा और बेवजह खाद पर पैसा भी खर्च नहीं होगा.

जैविक खाद का इस्तेमाल बढ़ाएं

मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद, कम्पोस्ट और वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें. इनसे मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ते हैं और जमीन की बनावट बेहतर होती है. साथ ही मिट्टी में नमी रोकने की क्षमता भी बढ़ती है. प्राकृतिक खेती करने वाले किसान जीवामृत और घनजीवामृत जैसे जैविक उत्पादों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Soil Health: खेत की उर्वरक क्षमता घट गई? अपनाएं ये 4 आसान तरीके

यह भी पढ़ें: DAP खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार, जानें 50 किलो बोरे की कीमत

ढैंचा को खेत में मिलाएं

मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने के लिए किसान ढैंचा जैसी हरी खाद वाली फसल उगा सकते हैं. इसे खेत में लगाने के बाद फूल आने से पहले मिट्टी में मिला दें. इससे जमीन में जैविक पदार्थ बढ़ते हैं और मिट्टी को पोषण मिलता है. इससे अगली फसल के लिए खेत तैयार करने में भी मदद मिलती है.

साथ ही लगातार एक ही फसल उगाने से मिट्टी में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. इससे बचने के लिए फसल चक्र अपनाएं. जैसे धान और गेहूं के बीच मूंग, उड़द, चना और मटर जैसी दलहनी फसलें उगाएं. 

जरूरत के हिसाब से ही सिंचाई करें

खेत में जरूरत से ज्यादा पानी भरने से मिट्टी के पोषक तत्व बह सकते हैं और जड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए फसल और मिट्टी की जरूरत के हिसाब से सिंचाई करें. खेत में पानी जमा न हो, इसके लिए जल निकासी का सही इंतजाम रखें. इससे मिट्टी की सेहत बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: क्या KCC से पशुपालन और मछली पालन के लिए भी मिलता है कर्ज, जानें नियम



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular