HomeUncategorizedदिल्ली-NCR में इन गाड़ियों की एंट्री पर बैन, GRAP-3 के तहत सरकार...

दिल्ली-NCR में इन गाड़ियों की एंट्री पर बैन, GRAP-3 के तहत सरकार ने लगाई रोक – delhi ncr grap 3 rules bs 3 bs 4 petrol diesel vehicles ban pollution ntc drmt


दिल्ली-एनसीआर में हवा लगातार बिगड़ती जा रही है और प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा. कई जगहों पर AQI 400 पार हो गया है. ऐसे में केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों पर GRAP-3 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. इसके तहत दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर बैन लगा दिया गया है.

ग्रैप-3 लागू होते ही दिल्ली सहित नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुरानी और ज्यादा धुआं छोड़ने वाली गाड़ियों को सड़कों पर निकालने पर रोक लग गई है.

ग्रैप-3 के नियमों के तहत दिल्ली में BS-3 पेट्रोल कारों और BS-4 डीजल कारें को पूरी तरह बैन कर दिया गया है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी BS-3 पेट्रोल कार और BS-4 डीजल कार चलाने की अनुमति नहीं होगी.

किन वाहनों को मिली छूट?

ग्रैप-3 के नियमों से कई श्रेणियों की गाड़ियों को राहत दी गई है. इनमें BS-6 पेट्रोल और डीजल कारें शामिल हैं. वहीं, BS-4 पेट्रोल कारे, BS-3 और BS-4 पेट्रोल बाइक और स्कूटी को भी छूट मिली है. सभी सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी किसी तरह का बैन नहीं है. इसके अलावा, दिव्यांग व्यक्तियों के निजी इस्तेमाल के लिए विशेष रूप से मॉडिफाइड गाड़ियों पर भी बैन नहीं लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा! कई इलाकों में AQI 400 के पार, GRAP-3 भी बेअसर

कमर्शियल और मालवाहक वाहनों पर ज्यादा सख्ती

ग्रैप-3 के तहत भारी और कमर्शियल वाहनों पर भी सख्त कदम उठाए गए हैं. बाहरी राज्यों से आने वाले BS-4 और उससे नीचे के डीजल लाइट और मीडियम गुड्स वाहनों के दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा, BS-4 और उससे नीचे के कई डीजल मालवाहक वाहनों पर अतिरिक्त पाबंदियां लागू की गई हैं, और इस बार जरूरी सामान ले जाने वाले कुछ वाहनों से भी छूट हटा दी गई है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular