HomeUncategorizedघर पर डस्टबिन से बनाया Air Purifier, ऑनलाइन मिल रहा सारा सामान,...

घर पर डस्टबिन से बनाया Air Purifier, ऑनलाइन मिल रहा सारा सामान, 3 हजार होंगे खर्च – how to make air purifier filter at home steel dustbin ttecr


दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. कई लोग अपने घरों में हवा को साफ करने के लिए एयर प्यूरिफायर (Air Purifier) का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी कीमत 10 हजार रुयये से शुरू होती है और अच्छे प्रोडक्ट के लिए 40-50 हजार रुपये तक खर्च होते हैं. एक खास ट्रिक की मदद से घर पर ही 2 हजार रुपये में एयर प्यूरिफायर बना सकेंगे.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो मौजूद है, जिसमें बताया है कि घर में मौजूद स्टील के डस्टबिन का इस्तेमाल करके एक महंगा एयर प्यूरिफायर के जैसा प्रोडक्ट तैयार किया जा सकेगा. इसके लिए 30 हजार या 50 हजार रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. 

यूट्यूब पर होम मेड एयर प्यूरिफायर नाम से वीडियो मौजूद है, जिसमें दिखाया है कि मार्केट से एक सस्ते दाम में आने वाला स्टील का डस्टबिन खरीद लें. वीडियो में बताया है कि इसको बनाना और साफ करना दोनों ही आसान है. 

घर में कैसे बनाएं एयर प्यूरिफायर? 

घर में एयर प्यूरिफायर बनाने के लिए स्टील का डस्टिन ले आएं, जिसके अंदर का डायमीटर 10 इंच का होना चाहिए. फिर मार्केट से Hepa फिल्टर को खरीद लें, जिसमें कार्बन एक्टिवेटेड भी हो. वीडियो में दिखाया है कि उसने TROO नाम का फिल्टर यूज किया है और आप चाहें तो किसी भी ब्रांड का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

स्टील के डस्टबिन, एयर फिल्टर और फैन की मदद से प्यूरिफायर बना सकते हैं. (Photo: AI Generated)
  • फिल्टर के आउटर सर्कल का साइज 10 इंच से कम होना चाहिए. साथ ही फिल्टर के अंदर का डायमीटर 6 इंच होना चाहिए.
  • एक एयर एग्जॉस्ट फैन को खरीद लें, जिसमें बाहर की तरफ कवर लगा होता है. एयर एग्जॉस्ट फैन में एक तरफ गोलाकार शेप होनी चाहिए, जो एयर फिल्टर के अंदर आसानी से जा सके. 
  • एयर एग्जॉस्ट फैन के सर्कुलर प्लास्टिक का साइज 5 इंच होना चाहिए, ताकि वह आसानी से फिल्टर के अंदर जा सके.   
  • फिल्टर के अंदर एयर एग्जॉस्ट फैन को फिट कर दें और एग्जॉस्ट फैन के साथ 5 मीटर की तार कनेक्ट कर दें. 
  • फिर एयर फिल्टर को डस्टबिन के अंदर रख दें, जिसमें एयर एग्जॉस्ट फैन ऊपर की तरफ होना चाहिए. 
  • फिर डस्टिन के अंदर एयर एग्जॉस्ट फैन लगाने के बाद कुछ जगह बच जाएगी, जिसके अंदर फॉर्म की कटिंग करके लगाई जा सकती है.

आखिर में जाकर डस्टबिन के मुंह के साइज 10 इंच की एक जाली लगा दें. फिर उसको टेप से चिपका दें. फिर आप एयर प्यूरिफायर को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ₹5,000 से ₹20,000 तक के Air Purifier में क्या देखें? खरीदने से पहले समझ लें ये जरूरी बातें

घर पर एयर प्यूरिफायर बनाने का खर्चा 

घर पर हेपा फिल्टर के साथ एयर प्यूरिफायर बनाना चाहते हैं, तो उसमें करीब 3200 रुपये तक का खर्च आएगा. 

  • एयर फिल्टर की कीमत 1900 रुपये 
  • एयर एग्जॉस्ट फैन की कीमत 700 रुपये 
  • स्टिल डस्टबिन की कीमत 500 रुपये 
  • 5 मीटर तार की कीमत 70-100 रुपये 
  • जाली की कीमत 30-50 रुपये तक होगी.

इस ट्रिक्स की मदद से अपने घर के लिए जितने चाहें, उतने ज्यादा एयर प्यूरिफायर तैयार कर सकते हैं. इनको घर के अलग-अलग हिस्सों में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular