HomeUncategorizedKal Ka Rashifal 18 November 2026: कल इन 4 राशियों की लगेगी...

Kal Ka Rashifal 18 November 2026: कल इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी, धन लाभ के साथ मिलेगी तरक्की! जानें अपना – kal ka rashifal 18 november 2026 horoscope for tomorrow mesh se meen all zodiac signs prediction tviss


मेष राशि

कार्यों में तेजी बनी रहेगी. प्रबंधन पर फोकस रहेगा. पैतृक मामलों में पक्ष मजबूत होगा. लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. व्यापारिक मामलों में नजदीकी बढ़ेगी. सफलता से उत्साहित रहेंगे. परिवार में आनंद का माहौल रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. लाभ और सम्मान में वृद्धि होगी. पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. निजी मामलों में तेजी आएगी. आर्थिक गतिविधियों में भी गति बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

शुभ अंक: 8 और 9
शुभ रंग: लाल
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और दूसरों का सहयोग करें.

वृषभ राशि

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. लंबी अवधि की कार्ययोजनाएं बेहतर बनेंगी. अवसरों का लाभ उठाने की सोच रहेगी. व्यापारिक लक्ष्यों को पूरा करने में सभी का सहयोग मिलेगा. व्यवहार में बड़प्पन बनाए रखेंगे. संपर्क और संवाद पर जोर रहेगा. अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी. सभी के साथ मेलजोल बनाए रखेंगे. आस्था और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. सरकारी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. यात्रा और मनोरंजन में रुचि रहेगी. अधिकतर मामले आपके पक्ष में बनेंगे. मन से आशंकाएं दूर होंगी.

शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9
शुभ रंग: शहद के समान
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और तीर्थ यात्रा करें.

मिथुन राशि

विवेक और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ें. जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं. अचानक कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं. अपने व्यवहार में सहजता और सतर्कता बनाए रखें. व्यवस्था पर भरोसा रखें. स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें. कामकाज में धैर्य बनाए रखें. परिवार के सदस्यों और अनुभवी लोगों की सलाह लें. समझदारी से आगे बढ़ें. मित्रों का साथ और सहयोग मिलेगा. सकारात्मक सोच बनाए रखें. मिलने वाले संकेतों को नजरअंदाज न करें. परिजनों के साथ तालमेल बनाकर चलें. शाम से परिस्थितियों में सुधार होगा.

शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9
शुभ रंग: पीच
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ मंत्र का जाप करें. अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें.

कर्क राशि

महत्वपूर्ण कार्यों को शाम तक पूरा करने का प्रयास करें. करियर और कारोबार की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. साझेदारी से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. दूसरों के साथ सहयोग का भाव रखेंगे. आसपास की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. विनम्रता और विवेक से काम लेंगे. जीवन में शुभता बढ़ेगी. उद्योग और व्यापार से जुड़े मामलों में सक्रिय रहेंगे. अपनी सोच बड़ी रखें. कामकाज के विस्तार के अवसरों का लाभ उठाएं. महत्वपूर्ण चर्चाओं में हिस्सा लेंगे. सहयोग की भावना बनी रहेगी. नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा. कई मामले आपके पक्ष में बनेंगे. सफलता की संभावनाएं बेहतर रहेंगी.

शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: मरून
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और सभी के प्रति समान भाव रखें.

सिंह राशि

जरूरी कार्यों में लापरवाही न बरतें. शाम से परिस्थितियां और परिणाम अधिक सकारात्मक हो सकते हैं. मेहनत के दम पर कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहेंगे. परिश्रम से नए रास्ते खुलेंगे. सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करेगी. महत्वपूर्ण कामों को लंबित न रखें. अति उत्साह दिखाने से बचें. सहज गति से आगे बढ़ते रहें. उधार के लेनदेन से दूरी बनाए रखें. सूझबूझ और स्पष्टता से काम लें. समझौतों और अनुबंधों का पालन करें. सेवा क्षेत्र से जुड़े काम प्राथमिकता में रहेंगे. सोच-समझकर फैसले लें. कार्यों के प्रति लगन बनी रहेगी. आय और खर्च दोनों में बढ़ोतरी हो सकती है.

शुभ अंक: 1, 2 और 9
शुभ रंग: गेरुआ
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और अपने तर्कों को स्पष्ट रखें.

कन्या राशि

महत्वपूर्ण चर्चाओं और बातचीत को शाम तक पूरा करने का प्रयास करें. मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. सहयोग और सूझबूझ से आगे बढ़ने के रास्ते बनेंगे. कला और कौशल में निखार आएगा. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे. अपने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. सफलता उम्मीद से बेहतर मिल सकती है. समय का सही प्रबंधन करें. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. संबंधों में सुधार होगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर मामलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे.

शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9
शुभ रंग: खाकी
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और अपनी सक्रियता बनाए रखें.

तुला राशि

समय में धीरे-धीरे सुधार होगा. दोपहर के बाद बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. घर-परिवार के लिए समय निकालेंगे. बड़ों का सानिध्य मिलेगा. प्रबंधन से जुड़े मामलों में लाभ होगा. सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे. सरकारी मामलों में सुधार के संकेत हैं. पैतृक मामलों को प्राथमिकता देंगे. बड़ों का सहयोग मिलेगा. अपनी दिनचर्या और व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें. परिवार के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. निजी मामलों पर ध्यान देंगे. कोई महत्वपूर्ण बात परिवार के साथ साझा कर सकते हैं. सभी के प्रति सम्मान और स्नेह बनाए रखें. बेवजह की बहस से दूर रहें.

शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9
शुभ रंग: कांसे के समान
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ मंत्र का जाप करें. स्वार्थ से दूर रहें.

वृश्चिक राशि

करियर और कारोबार में तेजी बनी रहेगी. भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ सहयोग बनाए रखेंगे. विभिन्न मामलों में पहल और पराक्रम दिखाएंगे. साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. सक्रियता से नए रास्ते बनाएंगे. साझेदारी से जुड़े मामले पक्ष में बनेंगे. टीमवर्क में रुचि दिखाएंगे. करीबियों और संबंधियों के साथ तालमेल बेहतर होगा. उनका समर्थन मिलेगा. शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लंबी अवधि की योजनाएं आगे बढ़ेंगी. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. संपर्क और संवाद प्रभावशाली रहेगा. मनचाही सूचनाएं मिल सकती हैं.

शुभ अंक: 8 और 9
शुभ रंग: चमकीला लाल
कल का उपाय: बजरंगबली को घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और लोगों के साथ संवाद बढ़ाएं.

धनु राशि

आर्थिक और व्यापारिक कार्यों में तेजी आएगी. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है. परिजनों की सलाह और सहयोग से आगे बढ़ेंगे. सभी का साथ और समर्थन मिलेगा. आपसी विश्वास मजबूत होगा. रिश्तों में सहयोग की भावना बढ़ेगी. बेकार की बातों से दूर रहें. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े काम बेहतर होंगे. जीवन में आनंद बना रहेगा. स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. दिनचर्या को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. सक्रियता के साथ आगे बढ़ेंगे. अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

शुभ अंक: 2, 3, 8 और 9
शुभ रंग: एप्पल रेड
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और सभी का आदर-सत्कार करें.

मकर राशि

नई चीजें करने के प्रयासों में सहज रहेंगे. करियर और कारोबार को बेहतर दिशा देने में सफल होंगे. अपने लक्ष्य हासिल करने की कोशिशें सफल रहेंगी. कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. पद-प्रतिष्ठा और साख में वृद्धि होगी. मान-सम्मान बना रहेगा. व्यक्तित्व और व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. सभी को साथ लेकर चलेंगे. प्रशासनिक पक्ष मजबूत होगा. भूमि और भवन से जुड़े काम बनेंगे. साझेदारी में सफलता मिल सकती है. खुद पर फोकस बनाए रखेंगे. विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी. सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे.

शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: गेहुआं
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. नए कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करें.

कुंभ राशि

समय के साथ परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होगा. बजट पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. सूझबूझ के साथ काम करेंगे. कारोबार को आगे बढ़ाने के प्रयास करेंगे. लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. सहज गति से आगे बढ़ेंगे. पेशेवर रवैया अपनाएं. लेनदेन में सतर्कता बनाए रखें. नियमों का पालन करें और काम में निरंतरता रखें. दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी. विभिन्न कार्यों में सावधानी बरतेंगे. घर-परिवार में तालमेल बना रहेगा. उधार देने और लेने से बचें. दूर देश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है.

शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: हल्का भूरा
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और दान-पुण्य करें.

मीन राशि

समय से पहले काम पूरा करने का प्रयास करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. लेनदेन से जुड़े मामलों में तेजी आएगी. विभिन्न मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. सूझबूझ और आपसी तालमेल से काम लेंगे. दूरदर्शिता बनाए रखेंगे. प्रबंधन से जुड़े मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी. परीक्षा और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. विस्तार से जुड़ी योजनाओं में तेजी आएगी. आत्मविश्वास के साथ फैसले लेंगे. अपनी सोच को व्यापक बनाए रखेंगे.

शुभ अंक: 2, 3, 8 और 9
शुभ रंग: केसरिया
कल का उपाय: बजरंगबली की पूजा-वंदना करें. उन्हें घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular