बेगूसराय में जन वितरण प्रणाली (PDS) की रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित,महिलाओं और दिव्यांगों को मिलेगा आरक्षण; चयन में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता।बेगूसराय।बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर बेगूसराय जिले में जन वितरण प्रणाली (PDS) की रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए नई अनुज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।समाहरणालय बेगूसराय के जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से विज्ञापन संख्या 02/2026 जारी कर कुल 23 रिक्त दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।जारी आम सूचना के अनुसार,इच्छुक अभ्यर्थी 2 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन निर्धारित प्रारूप में अनुमंडल पदाधिकारी,बेगूसराय के कार्यालय में केवल निबंधित डाक के माध्यम से भेजना होगा।आवेदन प्राप्त करने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
महिलाओं और दिव्यांगों को मिलेगा आरक्षण
विज्ञापन में आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है।कुल रिक्तियों में महिलाओं,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार अवसर दिया जाएगा।विज्ञापन में 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं को कुल 24 पद तथा दिव्यांगों के लिए 3 पद शामिल होने का उल्लेख है।
इन अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता
आवेदन के चयन में स्वयं सहायता समूह,महिलाओं की सहयोग समितियों और पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियों को प्राथमिकता दी जाएगी।इसके बाद संबंधित पंचायत अथवा वार्ड के निवासी,शिक्षित बेरोजगार तथा अन्य पात्र आवेदकों पर विचार किया जाएगा।
आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
आवेदक के पास निर्धारित मापदंड के अनुसार दुकान के लिए उपयुक्त स्थान होना चाहिए।आवेदक का मैट्रिक पास होना आवश्यक है।कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।चयन में आरक्षण और निर्धारित प्राथमिकता क्रम का पालन किया जाएगा।पात्रता एवं अन्य शर्तों के आधार पर आवेदन की जांच कर अनुज्ञप्ति जारी की जाएगी।




