गधी के दूध की मांग कहां है? गधी के दूध का इस्तेमाल कुछ कंपनियां साबुन, क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट बनाने में करती हैं. इसके अलावा कुछ जगहों पर इसकी बिक्री भी होती है. हालांकि, आम दूध की तरह इसकी मांग हर जगह नहीं है.
दूध की मात्रा कम होती है: गधी एक दिन में बहुत कम दूध देती है. इसलिए ज्यादा कमाई के लिए कई दूध देने वाली गधियों की जरूरत पड़ सकती है. साथ ही, गधी पूरे साल दूध नहीं देती.
पहले खरीदार तलाशना जरूरी है: इस बिजनेस में सबसे बड़ी चुनौती दूध बेचने की है. इसलिए गधी खरीदने और फार्म बनाने से पहले कॉस्मेटिक कंपनियों या दूध प्रोसेस करने वाली कंपनियों से संपर्क करें. उनसे खरीद और कीमत की बात पहले ही तय कर लें.
दूध को सुरक्षित रखने का इंतजाम करें: गधी का दूध जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए दूध निकालने के बाद उसकी सफाई, सही तरीके से स्टोरेज और ठंडा रखने का इंतजाम जरूरी है. दूध को पाउडर या दूसरे प्रोडक्ट में बदलने के लिए प्रोसेसिंग की सुविधा भी चाहिए.
सरकारी योजना से मिल सकती है मदद: राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत गधी पालन के लिए ब्रीडिंग फार्म बनाने पर पात्र लोगों को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत, अधिकतम 50 लाख रुपये तक की पूंजी सब्सिडी मिल सकती है. इसके लिए तय शर्तें पूरी करनी होती हैं.
कितनी कमाई हो सकती है? कमाई की बात करें तो गधी के दूध का भाव करीब 200 रुपये प्रति लीटर तक मिल सकता है. इस हिसाब से अगर 5 गधियां रोजाना औसतन 1 लीटर दूध दें और महीने में 30 दिन दूध मिले, तो कुल 150 लीटर दूध होगा. इसकी बिक्री से करीब 30,000 रुपये महीने की कमाई हो सकती है. वहीं, 10 गधियों से करीब 60,000 रुपये महीने की बिक्री हो सकती है
कमाई के साथ जोखिम भी समझें: गधी के दूध की कीमत हजारों रुपये प्रति लीटर बताई जाती है, लेकिन यह हर जगह मिलने वाला तय भाव नहीं है. दूध की कम मात्रा, खरीदारों की कमी, पशुओं की देखभाल और प्रोसेसिंग का खर्च मुनाफे को प्रभावित कर सकता है. इसलिए बिजनेस शुरू करने से पहले पूरा हिसाब लगाएं.
Published at : 15 Nov 2026 06:03 PM (IST)
Tags :




