HomeUncategorizedSnakes Safety Tips: सर्दियों के मौसम में क्यों घरों का रुख करते...

Snakes Safety Tips: सर्दियों के मौसम में क्यों घरों का रुख करते हैं सांप? इन 3 चीजों को तुरंत कर दें बाहर – winter snake safety tips how to prevent snakes in house sardi me ghar me kyun aate hain saanp ye cheez karen bahar tvisp


सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही तापमान गिरने लगता है और ठंड बढ़ने लगती है. ऐसे में इंसानों की तरह ही वन्यजीवों और रेंगने वाले जीवों को भी आश्रय और गर्माहट की तलाश होती है. सांप एक शीतरक्ती जीव हैं, जो अपना शारीरिक तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर पाते.

इसीलिए ठंड से बचने और गर्माहट की तलाश में वे अक्सर इंसानी बस्तियों, घरों, स्टोर रूम, जूतों और कबाड़ के ढेर का रुख कर लेते हैं. अगर सर्दियों के दिनों में सतर्कता न बरती जाए, तो सांपों के घर में छिपने का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं सर्दियों में घर को सांपों से सुरक्षित रखने की सबसे आसान विधि और जरूरी सेफ्टी टिप्स…

घर के आसपास की सफाई रखें:

आंगन, बागीचे या बालकनी में सूखे पत्तों, लकड़ी के ढेर, ईंटों और फालतू सामान को इकट्ठा न होने दें. सांप अकसर ऐसी अंधेरी और गर्म जगहों में छुपते हैं.

दरारों और सुराखों को बंद करें:

दरवाजे के नीचे के अंतर, खिड़कियों की जालियों और दीवारों में बनी दरारों को अच्छी तरह पुट्टी या सीमेंट से सील कर दें.

चूहों और कीड़ों पर नियंत्रण:

घर में चूहे और छिपकलियां सांपों का मुख्य भोजन होते हैं. इनकी मौजूदगी सांपों को आकर्षित करती है, इसलिए घर में चूहे भगाने के उपाय करें.

जूते और कपड़े चेक करके पहनें:

बाहर रखे जूते, हेलमेट या बक्से खोलने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़ लें. ठंड में सांप जूतों के अंदर गर्माहट पाने के लिए छिप सकते हैं.

इन चीजों का करें इस्तेमाल :

घर के मुख्य द्वारों, खिड़कियों और बाउंड्री पर नीम का तेल, फिनाइल या मिट्टी के तेल की तेज गंध छिड़कने से रेंगने वाले जीव दूर रहते हैं. अगर चूहे जैसे छोटे जीवों को शिकार बनाने के लिए घरों की तरफ चले आते हैं इसलिए पहले से बचाव करने पर सांप भी दूर रहेंगे.

इरजेंसी में क्या करें और क्या न करें:

सांप दिखने पर घबराएं नहीं: अगर घर में सांप दिख जाए, तो उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें. सांप आमतौर पर छेड़े जाने पर ही काटते हैं.

सुरक्षित दूरी बनाएं: सांप से कम से कम 6-8 फीट की दूरी बनाए रखें और कमरे का दरवाजा बंद करके नीचे कपड़े का पोछा लगा दें ताकि वह बाहर न निकल सके.

रेस्क्यू टीम को फोन करें: तुरंत स्थानीय वन विभाग या स्नेक रेस्क्यूअर को कॉल करें और उनकी मदद लें.

इन आसान सेफ्टी रूल्स को अपनाकर आप सर्दियों के मौसम में अपने परिवार और घर को सांपों के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular