Homeकृषिखाद वितरण में किसान ID की अनिवार्यता पर उठे सवाल, औरंगाबाद सेंट्रल...

खाद वितरण में किसान ID की अनिवार्यता पर उठे सवाल, औरंगाबाद सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

किसानों की जमीन का सही विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं, किसान ID अधूरी रहने से खाद मिलने में हो सकती है परेशानी | पुरानी व्यवस्था से उर्वरक वितरण कराने की मांग

औरंगाबाद | 7 नवंबर 2026बिहार में उर्वरक वितरण को लेकर किसान ID की अनिवार्यता का मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है। औरंगाबाद जिले में किसानों को होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए डी औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उर्वरक वितरण में किसान ID की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की है।6 नवंबर 2026 को जारी पत्र (पत्रांक-154) में अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि औरंगाबाद जिले के अधिकांश किसानों की अभी तक किसान ID नहीं बनी है। वहीं, जिन किसानों की किसान ID बन भी गई है, उनमें से कई किसानों की जमीन का सही विवरण दर्ज नहीं है।पत्र में चिंता जताई गई है कि किसान ID अधूरी रहने के कारण किसानों को उनकी जमीन के रकबे के हिसाब से उचित मात्रा में उर्वरक नहीं मिल पाएगा।इससे किसानों को खाद खरीदने में परेशानी हो सकती है और सरकार की महत्वाकांक्षी कृषि योजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।पुरानी व्यवस्था से खाद वितरण कराने की मांगबैंक अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व की प्रक्रिया के अनुसार ही उर्वरक वितरण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसान ID नहीं होने या उसमें जमीन का विवरण सही नहीं होने के कारण किसी किसान को खाद से वंचित न होना पड़े।कई विभागों को भेजी गई पत्र की प्रतिलिपिइस मामले में केवल मुख्यमंत्री ही नहीं,बल्कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, सहकारिता विभाग, बिहार के निबंधक सहयोग समितियां,औरंगाबाद के जिलाधिकारी,मगध प्रमंडल गया के संयुक्त निबंधक तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी औरंगाबाद को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है।अब बड़ा सवाल यह है कि किसान ID और जमीन के रिकॉर्ड में तकनीकी एवं दस्तावेजी खामियों के कारण यदि किसान समय पर खाद नहीं ले पाए,तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या सरकार किसानों की परेशानी को देखते हुए उर्वरक वितरण की पुरानी व्यवस्था जारी रखने पर विचार करेगी?किसानों की खाद उपलब्धता और खेती के हित में अब सरकार के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हैं।

source-Bharat Bhagat

RELATED ARTICLES

Most Popular