सीड ड्रिल मशीन से करें बुवाई: अगर किसान आधुनिक सीड ड्रिल मशीन से गेहूं की बुवाई कर रहे हैं, तो एक एकड़ खेत में 40 किलो बीज पर्याप्त रहता है. यह मशीन बीजों को एक समान दूरी और सही गहराई पर डालती है, जिससे बीज की बर्बादी कम होती है.
छिटकावा विधि में डालें ज्यादा बीज: अगर किसान हाथों से खेत में बीज फैलाकर बुवाई करते हैं, तो प्रति एकड़ करीब 50 किलो बीज डालना चाहिए. इस तरीके में कुछ बीज मिट्टी के ऊपर रह जाते हैं और कुछ ज्यादा गहराई में दब जाते हैं. ऐसे में कई बीज अंकुरित नहीं हो पाते.
बीज की मात्रा ज्यादा न रखें: खेत में जरूरत से ज्यादा बीज डालने से पौधे बहुत घने हो जाते हैं. इससे उन्हें धूप, हवा, पानी और खाद के लिए आपस में मुकाबला करना पड़ता है. नतीजा यह होता है कि पौधों की बढ़वार कमजोर हो सकती है.
बीज कम डालने से भी हो सकता है नुकसान: अगर किसान जरूरत से कम बीज डालते हैं, तो खेत में पौधों की संख्या कम रह जाती है. इससे खेत का कुछ हिस्सा खाली रह सकता है और पैदावार घटने का खतरा रहता है. इसलिए बुवाई के तरीके के हिसाब से बीज की मात्रा तय करें.
बुवाई से पहले करें बीज उपचार: गेहूं की बुवाई से पहले बीजों का उपचार जरूर करें. इससे फसल को शुरुआत में बीज और मिट्टी से होने वाली फफूंद की बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है. इसके लिए कृषि विशेषज्ञ की सलाह से सही दवा का इस्तेमाल करें.
खेत में नमी और बुवाई की गहराई का रखें ध्यान: गेहूं की बुवाई के समय खेत में पर्याप्त नमी होनी चाहिए, ताकि बीज अच्छी तरह अंकुरित हो सकें. साथ ही बीज को सही गहराई पर डालें. बहुत ऊपर या ज्यादा नीचे बीज डालने से अंकुर निकलने में परेशानी हो सकती है.
Published at : 16 Nov 2026 02:34 PM (IST)
Tags :




