HomeकृषिPM Kisan योजना की 25वीं किस्त कब आएगी, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

PM Kisan योजना की 25वीं किस्त कब आएगी, क्या है लेटेस्ट अपडेट?


PM Kisan 25th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह पैसा 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है. सरकार की तरफ से अब तक इस योजना की 24 किस्तें दी जा चुकी हैं. प्रधानमंत्री मोदी मे 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की थी. 

इसके बाद से ही किसानों को अब 25वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके मन में भी सवाल होगा कि, अगली किस्त कब आएगी और क्या सरकार ने इसकी तारीख बता दी है? आइए जानते हैं इससे जुड़ा ताजा अपडेट.

25वीं किस्त कब तक आ सकती है?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी. इस दौरान देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजी गई. अब 25वीं किस्त की बारी है. योजना के तहत आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है. इस हिसाब से अगली किस्त दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच आने वाले चक्र की होगी. पिछले किस्तों के अंतर को देखते हुए 25वीं किस्त फरवरी या मार्च 2027 में आने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी पक्की तारीख घोषित नहीं की है. इसलिए किसान किसी भी तय तारीख वाले दावे पर भरोसा न करें. 

25वीं किस्त में कितने रुपये मिलेंगे?

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह रकम तीन बराबर किस्तों में मिलती है. यानी 25वीं किस्त जारी होने पर पात्र किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे. यह पैसा सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए आता है. इसके लिए किसानों को किसी बिचौलिए को पैसे देने की जरूरत नहीं होती.
PM Kisan योजना की 25वीं किस्त कब आएगी, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

यह भी पढ़ें: एक घर में 4 भाई, किसे मिलेगा पीएम किसान का पैसा? जानें

किस्त पाने के लिए ये काम जरूर कर लें

अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त का पैसा बिना रुकावट खाते में आए, तो कुछ जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें.

  •  ई-केवाईसी पूरी रखें. इसके बिना किस्त अटक सकती है.
  • आधार कार्ड को बैंक खाते से जुड़ा रखें.
  •  बैंक खाते की जानकारी सही होनी चाहिए.
  •  जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा करवाएं.
  •  योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लाभार्थी स्टेटस जांचते रहें.

पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक, ई-केवाईसी जरूरी है. जिन मामलों में जमीन के मालिकाना हक या एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को लाभ मिलने को लेकर संदेह है, वहां जांच पूरी होने तक पैसा रोका जा सकता है. 

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

किसान घर बैठे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं. वहां ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. अगर कोई गड़बड़ी दिखती है, तो समय रहते उसे ठीक करवाएं, ताकि अगली किस्त मिलने में परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: प्राकृतिक अदरक का MSP बढ़ा, अब किसानों को मिलेंगे इतने रुपये



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular