राजस्थान के कोटा रीजन समेत अन्य जगहों पर किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे युवा नेता नरेश मीणा के खिलाफ एक हफ्ते में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं. नरेश मीणा पर हंगामा और मारपीट कर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने के आरोप हैं. इन मुकदमों में गिरफ्तारी के लिए बारां जिले में आज राजस्थान पुलिस नरेश मीणा के घर उनकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची. इस दौरान देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला.
नरेश मीणा के परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की देर तक नोकझोंक हुई. सुबह-सुबह जबरन घर में घुसने को लेकर देर तक हंगामा मचा. हालांकि नरेश मीणा के घर पर नहीं होने की वजह से पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. इस दौरान घर के बाहर का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा.
आज सुबह 5 बजे पुलिस गिरफ्तार करने घर पहुंची। 6 नवंबर को शाम 5 बजे नाहरगढ़ थाने पहुंच कर दूँगा गिरफ्तारी। राजस्थान की जनता से अपील है,कांग्रेस भाजपा को छोड़ो… थर्ड मोर्चे बीएसपी के हाथी, आरएलपी की बोतल व जहाँ कहीं निर्दलीय मजबूत है वहाँ निर्दलीय को व सीकर में कॉमरेडों को वोट करें।
— Naresh Meena (@NareshMeena__) November 3, 2026
यह भी पढ़ें: जयपुर: MBA छात्रा की मौत में यूनिवर्सिटी और कंपनी अधिकारी पर FIR, ब्लैकमेल का आरोप
‘किसानों की समस्याओं पर बात करना गलत?’ नरेश मीणा
युवा नेता नरेश मीणा ने ऐलान किया है कि वह खुद 6 नवंबर को शाम 5:00 बजे नाहरगढ़ थाने में पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी देंगे. उनकी तरफ से सवाल किया गया है कि किसानों की समस्याओं को उठाना गलत है क्या? वह जहां भी किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत या आंदोलन करने के लिए जाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: जयपुर: बॉयफ्रेंड को किया ये आखिरी मैसेज, MBA छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा




