Homeप्रदेशलुधियाना: विदेश से लौटी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, बेडरूम में...

लुधियाना: विदेश से लौटी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, बेडरूम में मिला शव, पति गिरफ्तार


लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि महिला महज 4 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटी थी, लेकिन घर लौटने के कुछ ही दिनों बाद उसकी जिंदगी का खौफनाक अंत हो गया.

मृतका की पहचान 49 वर्षीय कमलदीप कौर के रूप में हुई है. उसका खून से लथपथ शव घर के बेडरूम में जमीन पर पड़ा मिला. महिला के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. सूचना मिलने पर परिजन उसे दीप अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतका के बेटे ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप

इस सनसनीखेज वारदात में मृतका के बेटे गगनदीप सिंह ने अपने पिता रविंदर सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है. बेटे के मुताबिक, उसके पिता करीब 6 महीने से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे और दो दिन पहले ही वह उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट से लेकर घर आए थे.

मां पर शक करते थे मेरे पिता- गगनदीप

गगनदीप ने बताया कि शनिवार शाम को उसके पिता ने उसे कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया. जब वह वापस लौटा तो मां खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी. बेटे का आरोप है कि उसके पिता उसकी मां पर शक करते थे और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.

वारदात के बाद आरोपी ने चाकू धोकर रसोई में रखा!

बेटे ने यह भी दावा किया कि वारदात के बाद आरोपी ने रसोई में चाकू धोकर रख दिया था. जब वह घर पहुंचा तो उसके पिता अंदर से दरवाजा खोल रहे थे. बेटे को शक है कि इस वारदात को पहले से योजना बनाकर अंजाम दिया गया.

पड़ोसन नरिंदर कौर ने क्या कहा?

वहीं, पड़ोसन नरिंदर कौर ने बताया कि वह गुरुद्वारे से वापस आ रही थी. घर का गेट खुला देखकर उसने कमलदीप को आवाज लगाई. इसी दौरान घर के अंदर से बेटे की चीखने की आवाज आई. जब वह अंदर पहुंची तो कमलदीप का शव खून से लथपथ पड़ा था. इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया.

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

उधर, थाना दुगरी के एसएचओ गुरमुख सिंह के मुताबिक, महिला की पीठ और पेट पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने आरोपी पति रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और हत्या के पीछे की असली वजह की जांच कर रही है.

फिलहाल विदेश से लौटने के महज चार दिन बाद महिला की हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस जांच के बाद ही हत्या की पूरी कहानी सामने आ सकेगी.

दलजीत सिंह मौत मामले में SAD ने सरकार को घेरा, PM रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular