Homeकारोबारकोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने...

कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक


भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली किसी पहचान के तो मोहताज नहीं हैं. उन्होंने स्पोर्ट्स वर्ल्ड में तो अपना परचम लहराया ही है. इसी के साथ वो बिजनेस वर्ल्ड में भी अपना परचम लहरा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी स्पोर्ट्सवियर कंपनी One8 को लेकर एक बड़ा कारोबारी कदम उठाया है. उनकी इस कंपनी का मर्जर Agilitas स्पोर्ट्स के साथ किया है.

One8 और Agilitas का मर्जर होने के बाद विराट कोहली की इस स्पोर्ट्सवियर कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 6.4% हो गई है. इससे पहले ये हिस्सेदारी लगभग 1.8% थी.

कोहली को होगा फायदा?
दोनों कंपनियों के बीच हुए इस सौदे के बाद विराट कोहली की एजिलिटास स्पोर्ट्स में हिस्सेदारी बढ़ गई है. इससे वो कंपनी के बिजनेस की तरक्की में सीधे भागीदार बनेंगे. कोहली अब केवल अपने ब्रांड का प्रचार करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कंपनी में हिस्सेदारी रखने वाले निवेशक भी हैं. इससे कंपनी के भविष्य में होने वाले विकास का फायदा उन्हें मिल सकता है.

कंपनी की क्या है प्लानिंग?
एजिलिटास स्पोर्ट्स की प्लानिंग है कि One8 को एक बड़े इंटरनेशनल स्पोर्ट्सवियर ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए. कंपनी स्पोर्ट्स शूज, कपड़े और अन्य प्रोडक्ट्स बनाने का बिजनेस करती है, जिसे वो और ज्यादा आगे बढ़ाना चाहती है. कंपनी का लक्ष्य भारतीय ब्रांड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित स्पोर्ट्सवियर कंपनियों को टक्कर देना है.

One8 के बारे में
बता दें कि One8 विराट कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है, जिसकी शुरुआत जून 2026 से ही हुई है. इस ब्रांड का नाम जर्सी नंबर 18 से पड़ा है. जिसके तहत जूते, कपड़े और स्पोर्ट्स से जुड़ी दूसरी चीजें बेची जाती हैं. इस ब्रांड को कोहली ने ग्लोबली लॉन्च किया है, जिसका मकसद स्पोर्ट्स वियर को स्टाइल और फैशन के साथ जोड़ना है.

अब One8 का विलय एजिलिटास स्पोर्ट्स के साथ हो गया है. इस कंपनी का उद्देश्य भारत में बने स्पोर्ट्सवियर ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाना है.

ये भी पढ़ें: बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular