Homeकारोबारइस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा...

इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद


आज के दौर में अच्छी सैलरी पाना ही काफी नहीं है, बल्कि उस पैसे का सही प्रबंधन करना उससे भी ज्यादा जरूरी हो गया है. इस फेस्टिव सीजन आपकी आर्थिक समस्या का समाधान लेकर Finanza Personnel नामक एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है, जो खासतौर पर 30 से 55 साल की उम्र के वेतनभोगी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है.

यह ऐप यह समझने में मदद करता है कि कोई व्यक्ति वित्तीय सलाह लेने से पहले अपनी असल आर्थिक स्थिति में कहां खड़ा है. यह एप यूजर्स को 100 में से एक ‘फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर’ देता है. यह स्कोर कुल 7 प्रमुख वित्तीय क्षेत्रों के आधार पर तय किया जाता है, जिनमें शामिल हैं…

  • इमरजेंसी फंड
  • निवेश
  • लोन और कर्ज
  • बीमा
  • टैक्सेशन
  • महंगाई का असर
  • उत्तराधिकार या भविष्य की योजना

इसके जरिए उपयोगकर्ता अपनी वित्तीय स्थिति की कमियों को पहचान सकते हैं और उन्हें सुधारने के उपाय जान सकते हैं.

कैसे काम करता है यह प्लेटफॉर्म?

रजिस्ट्रेशन और भुगतान- यूजर का नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर साझा करके केवल 199 रुपए के शुरुआती शुल्क के साथ इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं. इसमें 7 दिन की रिफंड पॉलिसी का वादा भी दिया गया है.

  • क्विज- लगभग 2 से 10 मिनट की एक छोटी सी क्विज भरनी होती है, जिसके आधार पर वित्तीय स्थिति का आकलन किया जाता है.
  • रिपोर्ट और एक्शन प्लान- मूल्यांकन के बाद यूजर को उनकी कमियों की सूची और अगले 30 दिनों में सुधार के लिए एक ठोस ’30-Day Action Plan’ मिलता है. इस प्लेटफॉर्म के संस्थापक वित्तीय बाजार के जाने-माने विशेषज्ञ हैं.

के. शंकर- सह-संस्थापक और सेबी रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र हैं, जिन्हें वित्तीय अनुसंधान में लगभग 22 सालों का अनुभव है. वह बिना किसी कमिशन या थर्ड-पार्टी प्रॉडक्ट्स के केवल फिक्स फीस पर परिवारों को सलाह देते हैं.

अमिताभ तिवारी- सह-संस्थापक हैं, जिनके पास BFSI और मार्केट रिसर्च का दो दशकों का अनुभव है. उनकी पैनी नजर अर्थव्यवस्था, नीतियों और घरेलू वित्त पर रहती है.

विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर अपनी वित्तीय सेहत की जांच करने से भविष्य के बड़े आर्थिक संकटों से बचा जा सकता है और Finanza Personnel जैसी पहल आम लोगों के लिए वित्तीय साक्षरता को बेहद आसान और सुलभ बना रही है.

यह भी पढ़ें- Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular