HomeUncategorizedSonia Gandhi Favourite Food: 'शुरुआत में मुश्किल हुई लेकिन अब इंडियन फूड...

Sonia Gandhi Favourite Food: ‘शुरुआत में मुश्किल हुई लेकिन अब इंडियन फूड मेरा फेवरेट’, सोनिया गांधी को ये भारतीय व्यंजन हैं सबसे ज्यादा पसंद – Sonia Gandhi reveals her favourite food Sonia Gandhi ko pasand hai ye indian foods tvisp


कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का नई दिल्ली में आधिकारिक रूप से विमोचन कर दिया गया है. यह पुस्तक 10 नवंबर 2026 को बाजार में आ चुकी थी जिसका भव्य लॉन्च समारोह 16 नवंबर 2026 को आयोजित हुआ.  भारतीय राजनीति की एक बेहद प्रभावशाली और सम्मानित हस्ती सोनिया गांधी ने बुक लॉन्च से पहले हाल ही में अपने पसंदीदा भारतीय खानपान के बारे में खुलकर बात की. 

मूल रूप से इटली से ताल्लुक रखने वाली सोनिया गांधी जब भारत आईं तो उनके लिए यहां की संस्कृति, भाषा और खानपान बिल्कुल नया था. उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में उन्हें भारतीय खानपान के साथ ढलने में थोड़ी मुश्किल जरूर हुई थी, लेकिन समय के साथ भारतीय खाना उनका ऑल-टाइम फेवरेट बन गया. आज वो पूरी तरह से भारतीय देसी खानपान को पसंद करती हैं. आइए जानते हैं सोनिया गांधी के पसंदीदा खानपान और उससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

क्या है सोनिया गांधी का फेरवेट फूड

सोनिया गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रियंका की बेटी मिराया वाड्रा भी मौजूद थीं. इस वीडियो में सोनिया बताती हैं, मुझे भारतीय खानपान की आदत लगने में समय लगा. मेरे लिए शुरुआत में इसका आनंद लेने में दिक्कत हुई. जब मैं यहां आई तो मुझे नहीं पता था कि कैसे खाना बनाते हैं लेकिन समय के साथ मैंने सीख लिया.

ये वीडियो प्रियंका गांधी और हार्परकॉलिन्स ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.

वीडियो में आगे सोनिया गांधी कहती हैं, आई लव इंडियन फूड (मुझे भारतीय खाने से प्यार है), मुझे बंगाली खाना पसंद है. आप यकीन करें या नहीं लेकिन मुझे गुजराती खाना भी बहुत पसंद है सूरत का. 

जब उनसे मिराया वाड्रा ने पूछा गया कि उन्हें क्या पसंद है, इस पर सोनिया कहती हैं, ‘मुझे कबाब, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, दाल मथनी, दाल पसंद है. कश्मीरी कोफ्ता, हाक (कश्मीरी डिश) और अरहर की दाल पसंद हैं. मैं जब से शादी करके इस घर में आई, तब से आज तक सिर्फ अरहर की दाल ही बनती है. और कोई दाल नहीं बनती है.’

बातचीत के दौरान प्रियंका ने बताया कि सोनिया गांधी पहले घर में खांडवी बनाती थीं. 

इस पर सोनिया कहती हैं, ‘मैं खांडवी बनाती थी. यह बहुत सिंपल है.’

इस बातचीत में पूर्व प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी की सास इंदिरा गांधी का भी जिक्र आता है. प्रियंका कहती हैं कि दादी को कुकिंग नहीं आती थी.

इस पर सोनिया कहती हैं, ‘वो खाना तो नहीं बना सकती थीं लेकिन उनकी समझ बहुत तेज थी और उन्होंने इसे बनाया था कि हां यह अच्छा है लेकिन अगर आप इसमें ये चीज मिलाते तो यह ज्यादा बेहतर हो सकता था. इसलिए वो  अच्छी तरह जानती थी कि किसी चीज को कैसे बेहतर बनाया जाए.’

सोनिया गांधी ने काफी साल पहले पत्रकार रहे राजीव शुक्ला के साथ एक इंटरव्यू में दाल चावल को अपना पसंदीदा भोजन बताया था.

उन्होंने कहा था कि उन्हें मुश्किल हुई लेकिन अब वो भारतीय खाने के बगैर नहीं रह सकती हैं. विदेश से आकर भी मुझे सबसे पहले चावल और अरहर की दाल चाहिए होता है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular