HomeUncategorizedहर कलीग दोस्त नहीं! Gen Z क्यों ऑफिस में छिपाता है पर्सनल...

हर कलीग दोस्त नहीं! Gen Z क्यों ऑफिस में छिपाता है पर्सनल लाइफ – gen z prefers to keep personal life private at workplace srss


आज के वक्त में जेन जी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना पसंद करती है. ऑफिस में कई लोग अपने दोस्तों, परिवार, रिश्तों और निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते हैं, लेकिन जेन जी के कई युवा ऐसा करने से बचते हैं. वे अपने कलीग्स के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे अपनी हर बात सबको बताना जरूरी समझते हैं.

प्राइवेट लाइफ पर रखना चाहते हैं कंट्रोल

जेन जी के लिए प्राइवेसी काफी मायने रखती है. वे नहीं चाहते कि ऑफिस में उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चा का विषय बने. उन्हें लगता है कि किससे मिलना है, किसे डेट कर रहे हैं या परिवार में क्या चल रहा है, ये बातें उनकी अपनी हैं. हर किसी को इन बातों की जानकारी देना जरूरी नहीं है.

गॉसिप और जजमेंट का डर

ऑफिस में छोटी-सी बात भी कभी-कभी गॉसिप का हिस्सा बन जाती है. जेन जी के युवा नहीं चाहते कि उनकी पर्सनल  बातों को गलत तरीके से समझा जाए या उनके बारे में राय बनाई जाए. उन्हें डर रहता है कि पर्सनल बातें उनके काम और प्रोफेशनल इमेज पर असर डाल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: “इन हसीनाओं को डेट कर रहे Gen Z फुटबॉलर्स, लिस्ट में एक इंडियन भी

काम और पर्सनल लाइफ के बीच दूरी

जेन जी के लिए वर्क-लाइफ बैलेंस भी जरूरी है. वे ऑफिस में अपनी पहचान काम के आधार पर बनाना चाहते हैं, न कि अपनी पर्सनल लाइफ के आधार पर. इसलिए वे काम से जुड़ी बातचीत को ज्यादा अहमियत देते हैं और पर्सनल सवालों से दूरी बनाए रखते हैं.

हर कलीग दोस्त नहीं होता

जेन जी ये समझते हैं कि ऑफिस में साथ काम करने वाले सभी लोग उनके करीबी दोस्त नहीं हो सकते. वे लोगों के साथ अच्छे से पेश आते हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में किसे जगह देनी है, इसका फैसला खुद करना चाहते हैं.

जेन जी का अपनी पर्सनल लाइफ को ऑफिस से दूर रखना लोगों से दूरी बनाना नहीं है. ये उनकी अपनी सीमाएं तय करने और पर्सनल लाइफ को अपने तक रखने का तरीका है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular