जिस पल का सभी इंडियंस को इंतजार था, फाइनली वो दिन आ गया है. रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में लंबे समय से जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस माइथोलॉजिकल मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में हैं.
फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. सोशल मीडिया पर रामायण ही ट्रेंड कर रही है. शुरुआती रिव्यू में फिल्म के विजुअल्स, एक्शन सीक्वेंस और कलाकारों की एक्टिंग को लेकर पब्लिक का क्या कहना है. फिल्मी दुनिया के सितारों का इस मूवी पर क्या कहना है… रामायण से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट जानें….
कैसा मिल रहा पब्लिक रिस्पॉन्स?
शुरुआती रिएक्शनंस में मूवी के शानदार VFX और कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. पहले पार्ट में यश का सबसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला है. लोगों का कहना है रावण के रोल में वो छा गए हैं. जब-जब यश ने स्क्रीन पर एंट्री की है, गर्दा उड़ा है. जनता ने नितेश तिवारी की फिल्म को मास्टरपीस कहा है. इंटरनेट पर मूवी के कुछ सीन्स भी वायरल हो रहे हैं. इनमें बैकग्राउंड में लोगों के हूटिंग करने और जय श्री राम का नारा लगाने की आवाजें आती हैं.
विदेशी मीडिया में फिल्म को मिली वाहवाही
फिल्म को इंटरनेशनल मीडिया से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ ने इसे 5 में से 4 स्टार दिए हैं. रामायण को ग्रैंड और शानदार बताया गया है. इसकी तुलना ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘द लायन किंग’ से की गई है.
प्रज्ञा जायसवाल ने देखी फिल्म
एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने फिल्म का रिव्यू किया है. उन्होंने ‘रामायण’ को इंडियन सिनेमा के लिए महान फिल्म बताया. रणबीर, रवि दुबे, साई पल्लवी और रकुल प्रीत के काम की तारीफ की. आशीष चंचलानी और बादशाह ने मूवी देेखने के बाद इमोशनल होने की बात कही. वे जटायु और राणव का युद्ध सीन देख भावुक हुए.
—- समाप्त —-




