HomeUncategorized'राहुल गांधी नाचने वाले बंदर जैसे', बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान...

‘राहुल गांधी नाचने वाले बंदर जैसे’, बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान – brij bhushan sharan singh controversial comment rahul gandhi cjp ntc drmt


उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है. दिल्ली में विपक्ष की महारैली के बीच बृजभूषण सिंह ने राहुल गांधी को ‘नाचने वाला बंदर’ बताया है.

बागपत में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के विपक्ष में एक युवा नेता हैं, जिनकी उम्र 55 साल हो गई है, लेकिन उनमें अभी तक समझदारी नहीं आई है.

ब्रजभूषण सिंह ने कहा, ‘मैं जब भी देश की हालत देखता हूं तो विपक्ष में युवा नेता को कोसता हूं. विपक्ष का युवा नेता ऐसा है जैसे नाचने वाला बंदर, जो कभी इस डाल पर जाता है तो कभी उस डाल पर। इस बंदर बाबा को देखकर दुख होता है.’

उन्होंने ये भी जोड़ा कि 1992 में उनके दादा कांग्रेस से विधायक थे, इसलिए भले ही वो उस पार्टी में नहीं हैं, लेकिन उनकी पुरानी सहानुभूति है.

‘विदेशी फंडिंग से चलते हैं आंदोलन’

दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शनों और आंदोलनों पर टिप्पणी करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि ये कॉकरोच खुद नहीं आए हैं, बल्कि इन्हें भेजा गया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के आंदोलनों के पीछे विदेशी फंडिंग काम करती है. जब भी जरूरत होती है, इन लोगों को आंदोलन करने के लिए सक्रिय कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान से राहुल गांधी की हुंकार, बोले- वोट चोरी करने वालों को देश से भागने नहीं देंगे, ज्ञानेश को जेल जाना होगा

उन्होंने समर्थकों और जनता से अपील करते हुए कहा, ‘ये कॉकरोच आए हैं, इनके चक्कर में मत पड़ना. इन्हें विदेश से फंड मिलता है.’

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular