HomeUncategorizedभारत लाया गया महादेव ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर, ओमान से CBI...

भारत लाया गया महादेव ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर, ओमान से CBI ने कराया प्रत्यर्पण – mahadev app mastermind saurabh chandrakar extradited from oman by cbi ntc apdy


महादेव ऐप के जरिए चलाए जा रहे अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमुख सौरभ चंद्राकर को सीबीआई ओमान से भारत ले आई है. सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चंद्राकर के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद सीबीआई की एक विशेष टीम उसे लेकर भारत पहुंची. अब उसे रायपुर की सीबीआई विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

सौरभ चंद्राकर दो सीबीआई मामलों में वांछित है, जिनमें आरोप पत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है. इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले में भी अभियोजन शिकायत दाखिल की जा चुकी है. प्रत्यर्पण के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई जाएगी और ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे रायपुर ले जाया जाएगा. उसे सोमवार को रायपुर की सीबीआई विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular