HomeUncategorizedभोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल, दर्शकों ने की...

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल, दर्शकों ने की रोड़ेबाजी; लाठीचार्ज के बाद कुर्सियों में लगाई आग – khesari lal yadav program nalanda islamapur shekhalli village ruckus stone pelting lcln


बिहार के नालंदा में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. दर्शकों के बीच अचानक रोड़ेबाजी शुरू हो गई. हालात बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने दर्जनों कुर्सियां तोड़कर आग के हवाले कर दीं. अफरातफरी के बीच आयोजकों को कार्यक्रम बीच में ही बंद करना पड़ा.

घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शेखअल्ली गांव की है. यहां चंद्रशेखर कुमार के बेटे के तिलक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था.

गानों के बीच शुरू हुई रोड़ेबाजी

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी. खेसारी लाल यादव मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे. जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, दर्शकों की भीड़ बेकाबू होने लगी.

इसी दौरान लोगों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई. मंच से खेसारी लाल यादव ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की. उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “पत्थर नहीं, फूल बरसाइए.” देखें VIDEO:- 

लाठीचार्ज के बाद कुर्सियों में लगाई आग

हंगामा बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके बाद कुछ दर्शक और भड़क गए. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर रखी दर्जनों कुर्सियां तोड़ दीं और उनमें आग लगा दी.

मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हालात नियंत्रित नहीं हो सके. आखिरकार कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा.

DSP बोले- हल्का बल प्रयोग किया गया

डीएसपी-2 ऋषिराज ने बताया कि कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया.

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल कार्यक्रम में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद आयोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular