HomeUncategorizedदोस्त की 20 साल की बेटी से शादी की जिद, इनकार पर...

दोस्त की 20 साल की बेटी से शादी की जिद, इनकार पर 47 साल के शख्स ने उठाया खौफनाक कदम – delhi man dies after friends daughter rejects marriage proposal ntc dhrj


दिल्ली में एक 47 साल का शादीशुदा शख्स अपने दोस्त की 20 साल की बेटी से शादी करना चाहता था. युवती ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दो बोतल पेट्रोल लेकर उसकी फैक्ट्री पहुंच गया. वहां शादी से इनकार मिलने पर उसने खुद को आग लगा ली. इस घटना में उसकी मौत हो गई. मरने से पहले वह एक नोट भी छोड़ गया, जिसमें उसने युवती से दोस्ती टूटने को अपनी मौत की वजह बताया.

मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था. उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. पुलिस के मुताबिक, संदीप अक्सर अपने एक दोस्त के घर जाता था. इसी दौरान उसे दोस्त की बेटी से लगाव हो गया. युवती दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बर्तन बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करती थी. वह दिल्ली में अकेले रहती थी.

युवती ने कुछ समय से बात करना कर दिया था बंद

पुलिस के अनुसार, संदीप अक्सर युवती को फोन करता था. हालांकि, कुछ समय से युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था. इससे वह परेशान था. गुरुवार को वह दिल्ली पहुंचा. अगले दिन शुक्रवार को दो बोतल पेट्रोल लेकर युवती की फैक्ट्री पहुंच गया.

शादी से इनकार किया तो खुद को लगाई आग

पुलिस ने बताया कि संदीप ने युवती से शादी करने की जिद की. युवती ने मना कर दिया तो उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे. उन्होंने आग बुझाई और संदीप को दीपचंद बंधु अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुसाइड नोट में युवती पर लगाया आरोप

संदीप ने एक नोट छोड़ा था. इसमें उसने दावा किया कि युवती ने उससे दोस्ती खत्म कर ली थी. उसने अपनी मौत के लिए इसी बात को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, युवती ने पुलिस को बताया कि संदीप के साथ उसका कोई रिश्ता नहीं था. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. संदीप के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.
 

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular