HomeUncategorizedगुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव में तेजी,3100 से 3150 रुपये प्रति...

गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव में तेजी,3100 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा भाव

पूर्णिया। बिहार की प्रमुख कृषि मंडियों में शामिल गुलाबबाग मंडी में मक्का के बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। प्रीमियम क्वालिटी के मक्का की बढ़ती मांग के बीच आज भाव 3100 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।

मक्का कारोबार से जुड़े बाजार सूत्रों के अनुसार,अच्छी गुणवत्ता वाले मक्का की मांग बनी हुई है।खासकर साफ-सुथरे,कम नमी वाले और बेहतर दाने वाले मक्का को खरीदारों की ओर से अच्छे भाव मिल रहे हैं। इसके चलते प्रीमियम क्वालिटी के मक्का की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है।प्रीमियम मक्का को मिल रहा बेहतर भाव गुलाबबाग मंडी में मक्का की कीमत गुणवत्ता,नमी और दाने की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।जहां प्रीमियम क्वालिटी का भाव 3100 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल तक बताया जा रहा है,वहीं सामान्य क्वालिटी के भाव में अंतर संभव है।

किसानों के लिए क्या है संकेत?

मक्का की कीमतों में आई मजबूती से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।हालांकि किसानों को सलाह है कि बिक्री से पहले मंडी में ताजा भाव की जानकारी जरूर लें और गुणवत्ता के अनुसार ही अपनी उपज का मूल्य तय करें।

भरत कुमार भगत

RELATED ARTICLES

Most Popular