HomeUncategorizedकौन हैं उमर अब्दुल्ला की Ex वाइफ पायल नाथ? होटल में नौकरी...

कौन हैं उमर अब्दुल्ला की Ex वाइफ पायल नाथ? होटल में नौकरी करते हुए दोस्ती-परवान चढ़ा प्यार, 11 साल बाद टूटी शादी – umar abdullah second marriage nidhi razdan divorce payal nath ngix


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से दूसरी शादी कर ली है. दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें भी साझा की हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पहली पत्नी पायल नाथ हैं? दोनों ने 1 सितंबर, 1994 को शादी की थी. शादी के करीब 11 साल बाद उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ के रिश्ते में दूरी आ गई और दोनों अलग रहने लगे. पायल अपने बेटों के साथ दिल्ली में रहने लगी जबकि उमर श्रीनगर में रहने लगे.

इसके बाद दोनों के बीच तलाक की कानूनी लड़ाई शुरू हुई, जो कई साल तक चली. आखिरकार, 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी. इस तरह करीब 15 साल से चल रहा इंतजार खत्म हुआ. लेकिन अब जब उन्होंने दूसरी शादी कर ली है तो लोगों के बीच पायल नाथ के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है. लोग पूछ जानना चाहते हैं कि पायल नाथ कौन हैं, कितनी पढ़ी-लिखी हैं.  

कौन हैं पायल नाथ? 

बता दें कि पायल नाथ का जन्म 6 जून 1973 को दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम मेजर जनरल रामनाथ सिंह था. ETnow की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिता के सेना में अधिकारी थे, इसलिए पायल की शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इंग्लिश ऑनर्स की डिग्री हासिल की. इसके बाद पायल ने   हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म का कोर्स किया. 

दिल्ली में नौकरी, मुलाकात और फिर हुआ प्यार

जब चर्चा उनकी पहली पत्नी की होती है, तो सबसे पहला सवाल ये उठता है कि आखिर दोनों की मुलाकात कैसे हुई? उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ की कहानी की शुरुआत राजनीति से नहीं, बल्कि नौकरी के दिनों से हुई थी. राजनीति में कदम रखने से पहले उमर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और दिल्ली के एक लग्जरी होटल में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे. इसी होटल में पायल नाथ भी नौकरी करती थीं. काम के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई फिर दोस्ती हुई और वक्त के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों ने 1 सितंबर 1994 को अपने परिवारों की सहमति से शादी कर ली.

2009 में रिश्ते में आई दरार 

शादी के बाद उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ कश्मीर चले गए. यहां उमर अब्दुल्ला ने राजनीति में कदम रखा तो दूसरी तरफ पायल ने भी उनका थ दिया. लेकिन दोनों के रिश्ते में साल 2009 में कड़वाहट आने लगी. हालांकि यह दरार खुलकर तब सामने आई, जब पायल दोनों बेटों के साथ उमर अब्दुल्ला को छोड़कर दिल्ली रहने लगीं. हालांकि, दोनों ने कभी इस मुद्दे पर बात नहीं की. 
 

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular