HomeUncategorizedप्रयागराज: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला महिला का पैर, RPF जवान...

प्रयागराज: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला महिला का पैर, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान, VIDEO – prayagraj rpf constable saves woman from falling under moving train ntc rlch


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की बहादुरी से महिला यात्री की जान बच गई. सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी. तभी ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल प्रभाकर दुबे ने दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया.

घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट की है. प्लेटफॉर्म नंबर-1 से 14163 अप संगम एक्सप्रेस रवाना हो रही थी. इसी दौरान 35 वर्षीय महिला यात्री रूप जनरल कोच में चढ़ने की कोशिश कर रही थीं. तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंसने लगीं.

महिला को खतरे में देखकर कांस्टेबल प्रभाकर दुबे तुरंत उनकी ओर दौड़े. उन्होंने बिना देर किए महिला को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया. जवान की मुस्तैदी और सूझबूझ से कुछ ही सेकंड में बड़ा हादसा टल गया.

बचाई गई महिला की पहचान रूप, पत्नी वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह सोनभद्र जिले के चूर्ग मोड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. उन्हें सूबेदारगंज से मेरठ जाना था और वह ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने वाली थीं.

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने RPF जवान की बहादुरी की सराहना की. रेलवे की ओर से भी यात्रियों को लगातार सलाह दी जाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें. थोड़ी सी जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular