HomeUncategorizedघर में सब शाकाहारी, 77 साल के बाबा चुपके से खाते थे...

घर में सब शाकाहारी, 77 साल के बाबा चुपके से खाते थे मछली, गले में कांटा फंसा तो डॉक्टरों के सामने खुल गई पोल – kanpur 77 year old man secretly eats fish bone stuck throat lcla


कहते हैं, झूठ के पैर नहीं होते. लेकिन कानपुर के 77 साल के गंगा बख्श के मामले में तो उनकी पोल खोलने के लिए मछली का एक कांटा ही काफी निकला. गंगा बख्श घर में खुद को शुद्ध शाकाहारी बताते थे. लेकिन मौका मिलते ही चुपके से मछली भी खा लेते थे. सब ठीक चल रहा था, जब तक एक दिन मछली का कांटा उनके गले में नहीं फंस गया. हालत ऐसी हुई कि पानी पीना तक मुश्किल हो गया.

घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच की और एंडोस्कोपी से गले में फंसी चीज बाहर निकाली. वह मछली का कांटा था. इसके बाद डॉक्टरों के सामने बाबा का राज खुल गया. डॉक्टरों ने पूछा तो पहले तो उन्होंने मछली खाने से इनकार किया था. लेकिन कांटा निकलने के बाद सच छिप नहीं सका. बाबा ने हंसते हुए कहा, ‘चोर की चोरी पकड़ी जाती है तो यही होता है.’

यहां देखें वीडियो

गंगा बख्श कानपुर के बारा इलाके के रहने वाले हैं. वहां उनकी पान की दुकान है. डॉक्टरों के मुताबिक, जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनके गले में सूजन थी. कुछ भी निगलने में परेशानी हो रही थी. डॉक्टर आरके जौहरी ने बताया कि जांच के दौरान गले में कोई सख्त चीज फंसी हुई महसूस हुई. उन्होंने गंगा बख्श से पूछा कि क्या वह मछली खाते हैं? कहीं किसी बच्चे का खिलौना तो गले में नहीं चला गया? लेकिन बाबा ने साफ कह दिया कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं. मछली से उनका कोई लेना-देना नहीं.

एंडोस्कोपी हुई तो बाहर आया मछली का कांटा

डॉक्टर आरके जौहरी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के निर्देश पर डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई. इसके बाद एंडोस्कोपी के जरिए गले में फंसी चीज को निकालने की कोशिश की गई. जब वह चीज बाहर आई तो डॉक्टर भी समझ गए कि मामला क्या है. वह मछली का कांटा था.

kanpur 77 year old man secretly eats fish bone stuck throat

डॉक्टर ने अपने स्टाफ से भी पुष्टि की. यानी बाबा ने मछली खाई थी, लेकिन डॉक्टरों के सामने खुद को शाकाहारी बता रहे थे. इसके बाद डॉक्टरों ने उनसे दोबारा पूछा. इस बार बाबा ने भी मान लिया कि वह चुपके-चुपके मछली खाते थे. बस, गले में फंसे कांटे ने उनकी यह आदत सबके सामने ला दी.

पोती ने भी ले ली बाबा की चुटकी

कांटा निकलने के बाद गंगा बख्श की हालत ठीक हो गई. वह अपनी पोती के साथ अस्पताल से घर जाने लगे. इस दौरान उनके चेहरे पर परेशानी की जगह हंसी थी. बाबा खुद कह रहे थे कि चोर की चोरी पकड़ी जाती है तो यही होता है. पोती भी उनकी बात पर मजे ले रही थी. वह भी कह रही थी कि चोर की चोरी पकड़ी गई.

यह भी पढ़ें: मौत के मुंह से वापस आया 5 साल का मासूम! ब्रश करते समय टूटकर गले में फंसा टूथब्रश, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआत में गले में सूजन और गांठ जैसी परेशानी देखकर उन्हें दूसरी आशंका भी हुई थी. गंगा बख्श पान की दुकान चलाते हैं और मसाला भी खाते हैं. ऐसे में डॉक्टरों को लगा था कि कहीं यह कोई दूसरी परेशानी तो नहीं. लेकिन जांच में गले में मछली का कांटा मिला. फिलहाल कांटा निकाल दिया गया है और गंगा बख्श ठीक हैं. घर में शाकाहारी होने का दावा करने वाले बाबा की मछली खाने की बात अब डॉक्टरों और उनकी पोती के बीच भी चर्चा का किस्सा बन गई है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular