HomeUncategorizedचेन पुलिंग से रोका तो TTE की कर दी पिटाई, तोड़ दिया...

चेन पुलिंग से रोका तो TTE की कर दी पिटाई, तोड़ दिया हैंड-हेल्ड टर्मिनल – TTE beaten up for intervening in chain pulling incident his hand held terminal was also smashed Lcly


रेलवे के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार रात ट्रेन के तीन यात्रियों को ड्यूटी पर तैनात TTE (ट्रेन टिकट परीक्षक) के साथ मारपीट करने और उनके हैंड-हेल्ड टर्मिनल (HHT) को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक TTE यात्रियों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए कोच के अंदर गए थे, तभी कुछ यात्रियों ने उन पर हमला कर दिया.

रेलवे अधिकारी प्रदीप सुदेले ने बताया कि अहमदाबाद से आसनसोल जा रही ट्रेन संख्या 19435, शनिवार रात 11:09 बजे ललितपुर से रवाना हुई. इसके कुछ ही देर बाद, कुछ यात्रियों ने दो बार अलार्म चेन खींच दी. एक कोच में यात्रियों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर, ड्यूटी पर तैनात TTE राम सजीवन यादव स्थिति का जायजा लेने और जरूरी कार्रवाई करने के लिए उस कोच में गए.

चेन पुलिंग के चलते देर से पहुंची ट्रेन
इस दौरान, कोच में मौजूद तीन यात्रियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और उनके हैंड-हेल्ड टर्मिनल (HHT) को नुकसान पहुंचा दिया, जिसका इस्तेमाल वे अपनी आधिकारिक ड्यूटी के लिए कर रहे थे. घटना के बाद, राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की एक टीम मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण ट्रेन 54 मिनट की देरी से चली और शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12:05 बजे अपनी यात्रा फिर से शुरू कर सकी. 

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular