HomeUncategorizedयमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों का सुरक्षित रेस्क्यू, भारत के लिए...

यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों का सुरक्षित रेस्क्यू, भारत के लिए हुए रवाना – indian sailors stranded in yemen rescued safely returning to india ntc dhrj


यमन में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. ये सभी होदेइदा और सना शहरों में फंसे थे. यमन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को उनकी निकासी की जानकारी दी. दूतावास के मुताबिक, सभी नाविक सुरक्षित हैं और उनकी सेहत भी ठीक है. वे अब भारत लौट रहे हैं.

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी. दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में कई लोगों और संबंधित पक्षों ने सहयोग किया. मिशन ने इस मदद के लिए सभी का आभार जताया है.

19 नाविकों की सुरक्षित वापसी ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले यमन के तट के पास एक यॉट में सवार 14 भारतीय नागरिकों को लेकर भी खबर आई थी. उस समय भारतीय दूतावास ने बताया था कि यॉट में सवार सभी 14 भारतीय सुरक्षित हैं.

यमन के तट के पास यॉट में सवार थे 14 भारतीय

23 अक्टूबर को भारतीय दूतावास ने बताया था कि होदेइदा के पास एक यॉट में सवार सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. दूतावास ने कहा था कि वह घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए संबंधित पक्षों के संपर्क में है.

इससे पहले कुछ अरब मीडिया संस्थानों ने यमन के हूती समूह के प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से दावा किया था कि सऊदी अरब की सेना ने लाल सागर में यमन के तट के पास युकर द्वीप के नजदीक भारतीय यॉट को निशाना बनाया था. सरी ने कहा था कि यॉट में 14 भारतीय नागरिक सवार थे और हूती लड़ाके उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे. 

सऊदी अरब और हूतियों के बीच फिर बढ़ा तनाव

भारतीय यॉट से जुड़ी यह घटना ऐसे समय हुई, जब सऊदी अरब और यमन के हूतियों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है. हाल के दिनों में दोनों पक्षों के बीच हमले और जवाबी कार्रवाई हुई है. सऊदी अरब ने हूतियों की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को रोकने का दावा किया है. वहीं, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में हवाई हमले किए हैं.

इस बढ़ते तनाव ने 2022 में हुए संघर्षविराम के बाद फिर बड़े टकराव की आशंका बढ़ा दी है. हालिया हमलों का असर आम लोगों से जुड़ी सुविधाओं और ऊर्जा क्षेत्र के ठिकानों पर भी पड़ा है. इसके चलते लाल सागर और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के कारोबार के लिए काफी अहम है. फिलहाल, यमन में फंसे 19 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और भारत लौट रहे हैं. 
 

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular