HomeUncategorizedतीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला अधजला शव, परिवार...

तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला अधजला शव, परिवार ने लगाया जिंदा जलाकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने लगाया जाम – chitrakoot missing youth dead burn injuries family alleges murder lcla


उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में तीन दिन से लापता एक युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला है. शव अधजली हालत में था. इसे देखकर परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई और आरोप लगाया कि युवक को पहले पीटा गया, फिर जलाकर मार दिया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में गुस्सा फैल गया. परिवार और ग्रामीणों ने सरधुआ से अर्की जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

मामला सरधुआ थाना क्षेत्र के अर्की गांव का है. मृतक की पहचान शिव नरेश प्रजापति के रूप में हुई है. वह बीते 3 नवंबर से लापता था. परिवार के मुताबिक, तीन दिन तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. अब गांव से कुछ दूरी पर उसका शव मिलने से परिवार में मातम पसरा है.

परिजनों ने बताया कि 3 नवंबर की शाम शिव नरेश ने घर पर खाना खाया था. इसके बाद वह मोबाइल चला रहा था. परिवार के लोग सो गए. अगली सुबह जब वे उठे तो शिव नरेश घर पर नहीं था. उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.

chitrakoot missing youth dead burn injuries family alleges murder

परिवार का कहना है कि इसके बाद सरधुआ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी युवक को तलाशने में गंभीरता नहीं दिखाई गई.

झाड़ियों में मिला शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

6 नवंबर को गांव से कुछ दूरी पर झाड़ियों में शिव नरेश का शव पड़ा मिला. शव की हालत देखकर परिवार ने हत्या की आशंका जताई. परिजनों का आरोप है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसे झाड़ियों में फेंककर जला दिया गया.

यह भी पढ़ें: पोते की मौत के बाद पड़ोसी ने रची पुजारी की हत्या की साजिश! तंत्र-मंत्र के शक में बेटों संग मिलकर मार डाला

परिवार ने मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द घटना का खुलासा करे और आरोपियों को गिरफ्तार करे. गुस्साए परिजन और ग्रामीण सड़क पर बैठ गए. इससे सरधुआ से अर्की जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया. ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं. परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज करने और आगे की कार्रवाई की बात कही गई है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि शिव नरेश की मौत कैसे हुई, उसके साथ क्या हुआ और इसके पीछे किसका हाथ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की वजह और बाकी सवालों के जवाब मिल सकेंगे.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular