HomeUncategorizedमालिक सोता रहा, कुत्ते ने संभाला मोर्चा... तेंदुए को खदेड़ने का VIDEO...

मालिक सोता रहा, कुत्ते ने संभाला मोर्चा… तेंदुए को खदेड़ने का VIDEO वायरल – lakhimpur kheri labrador dog chases leopard farmhouse cctv video lclcn


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपनी बहादुरी से तेंदुए को फार्महाउस से भागने पर मजबूर कर दिया. तेंदुआ घर के आंगन में घुस आया था, लेकिन सामने कुत्ते को डटकर खड़ा देखकर हमला करने की हिम्मत नहीं जुटा सका. कुत्ता लगातार जोर-जोर से भौंकता रहा और आखिरकार तेंदुआ वहां से लौट गया. 

यह पूरी घटना फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. घटना जिले की बेलरायां वन रेंज के मंझरा पूरब गांव की है. यहां एक फार्महाउस के आंगन में रात के समय तेंदुआ घुस आया था. घर की रखवाली कर रहे लैब्राडोर कुत्ते की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, वह उसके सामने डट गया और जोर-जोर से भौंकने लगा.

यह भी पढ़ें: स्कूल में खूनी खेल! लखीमपुर खीरी में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया

कुत्ते के आक्रामक तेवर देखकर तेंदुआ बिना हमला किए पीछे हटने लगा. इसके बाद वह फार्महाउस से बाहर निकल गया. सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए और कुत्ते के बीच आमना-सामना साफ दिखाई दे रहा है.

देखें वीडियो…

आधी रात को सुनाई दी कुत्ते के भौंकने की आवाज

बताया जाता है कि मंझरा गांव के रहने वाले गुरमीत सिंह बीती रात अपने फार्महाउस पर सो रहे थे. इसी दौरान अचानक उन्हें अपने पालतू लैब्राडोर कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनाई दी. लगातार आ रही आवाज से उनकी नींद खुल गई.

गुरमीत सिंह ने जब खिड़की से बाहर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए. फार्म के आंगन की तरफ एक तेंदुआ आता दिखाई दिया. इसी दौरान उनका पालतू कुत्ता उसके सामने खड़ा होकर लगातार भौंक रहा था और उसे आगे बढ़ने से रोक रहा था.

कुत्ते के तेवर देखकर तेंदुआ फार्महाउस से बाहर की तरफ लौट गया. गनीमत रही कि इस दौरान उसने किसी पर हमला नहीं किया. फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह पूरी घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है. वीडियो में एक पालतू कुत्ते की सतर्कता और बहादुरी साफ नजर आ रही है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular