Homeमनोरंजन'ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन...' आमिर खान ने दिया '3 इडियट्स'...

‘ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन…’ आमिर खान ने दिया ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर सबसे बड़ा अपडेट


आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है. ताबतोड़ कमाई करनी वाली इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. लंबे वक्त से इसके सीक्वल की भी काफी चर्चा हो रही है. आमिर खान और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इसके सीक्वल पर मुहर लगा दी थी. वहीं अब फिल्म को लेकर आमिर ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि इसका काम आखिर कहां तक पहुंच चुका है?

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर आमिर का बड़ा अपडेट

आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी. अब करीब 17 साल बाद इसके सीक्वल पर काम चल रहा है. आमिर ने हाल ही में सिंगापुर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘स्क्रीन आइकन अवार्ड’ प्राप्त किया. इस दौरान मंच से उन्होंने कई चीजों को लेकर बात की.

एक्टर के सामने उनकी फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल का भी जिक्र हुआ. उनसे पूछा गया था कि क्या उनकी फिल्म थ्री इडियट्स का सीक्वल आगे बढ़ रहा है? इस पर अभिनेता ने ज्यादा कुछ बताने से इनकार करते हुए कहा, ‘मुझे ज्यादा कुछ बताने की परमिशन नहीं है. लेकिन, आपको बता दूं कि राजू (राजकुमार हिरानी) स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. अगले कुछ हफ्तों मैं इसका फाइनल वर्जन सामने होगा. उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो.’

बनी थी 2009 की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म

थ्री इडियट्स 24 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी. इसमें आमिर के साथ करीना कपूर, शरमन जोशी और आर माधवन जैसे स्टार्स ने भी अहम रोल निभाया. फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया. 55 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफि पर कलेक्शन 202 करोड़ रुपये हुआ. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 460 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. ये साल 2009 की सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म थी.

तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं राजकुमार और आमिर

राजकुमार हिरानी और आमिर खान तीसरी बार साथ में काम कर रहे हैं. पहली बार दोनों ने थ्री इडियट्स में साथ काम किया. इसके बाद दोनों की साथ में दूसरी फिल्म ‘पीके’ (2014) थी. पीके भी बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. जबकि थ्री इडियट्स के सीक्वल के जरिए दोनों दिग्गज तीसरी बार साथ आए हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular