Homeमनोरंजनअर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई,...

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, इटली में किया प्रपोज


एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी लिवइन गर्लफ्रेंड समीक्षा संग सगाई कर ली है. आयुष्मान ने समीक्षा को इटली में प्रपोज किया. आयुष्मान और समक्षी वेकेशन के लिए इटली गए हुए थे. इस दौरान आयुष्मान ने समीक्षा को प्रपोज किया. वो घुटने पर बैठ समीक्षा को प्रपोज करते दिखे. फोटोज में समीक्षा अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं.

समीक्षा को व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स में देखा गया. उनके हाथ में फूल थे. वहीं आयुष्मान भी मैचिंग आउटफिट में दिखे. इसके अलावा फोटोज में आयुष्मान और समीक्षा एक-दूसरे को गले लगाते दिखे. दोनों एक-दूसरे को किस करते भी नजर आए.

समीक्षा ने लिखा ये कैप्शन

समीक्षा ने फोटोज के कैप्शन में लिखा- दुनिया की सभी जगहों में से और उन सभी जिंदगियों में से जो हम जी सकते थे, न जाने कैसे हम एक-दूसरे को मिल गए. हम हर बार एक-दूसरे को ही चूज करेंगे. एक साथ बिताने वाली हर जिंदगी के नाम.

बता दें कि आयुष्मान और समीक्षा लिव इन में रहते हैं. वो अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के साथ ही घर में रहते हैं. समीक्षा योगा ट्रेनर हैं. वहीं आयुष्मान इंफ्लुएंसर हैं. आयुष्मान अब व्लॉगिंग भी शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें- 30 अक्टूबर पर नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 4 फिल्में

आर्यमन भी करेंगे जल्द शादी

अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन ने भी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी को प्रपोज कर दिया है. आर्यमन ने अर्चना और परमीत के सामने ही योगिता को प्रपोज किया था. दोनों लिव इन में रहते हैं और जल्द सगाई करने वाले हैं. इसके बाद दोनों शादी करेंगे. हालांकि, अभी वो अपना घर बनवा रहे हैं. घर बनने के बाद दोनों उसी घर में सगाई करेंगे. आर्यमन भी यूट्यूब पर व्लॉग्स बनाते हैं. 





Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular