HomeUncategorizedSahitya AajTak 2026: कब आएगा 'मुसाफिर कैफे' का अगला सीजन? 'साहित्य आजतक'...

Sahitya AajTak 2026: कब आएगा ‘मुसाफिर कैफे’ का अगला सीजन? ‘साहित्य आजतक’ में महिमा मकवाना ने तोड़ी चुप्पी – Sahitya AajTak 2026 When will next season of Musafir Cafe Mahima Makwana breaks her silence tmovg


राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शब्दों, सुरों और सिनेमा का सबसे बड़ा संगम ‘साहित्य आजतक’ सज चुका है. 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चल रहे इस खास आयोजन में राजनीति, क्रिकेट और मनोरंजन जगत की तमाम जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर रही हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड और ओटीटी की चर्चित एक्ट्रेस महिमा मकवाना भी इस मंच पर पहुंचीं.

महिमा मकवाना ने अपने 15 साल लंबे एक्टिंग करियर, टेलीविजन के शुरुआती दिनों और अपनी सुपरहिट सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ के अगले सीजन को लेकर दिल खोलकर बातें कीं.

प्रीति के किरदार ने दिलाई नई पहचान
फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में कदम रखने से काफी पहले ही महिमा मकवाना ने टेलीविजन पर एक बाल कलाकार के तौर पर अपनी शुरुआत कर दी थी. वह आज भी ऐसे ही किरदार चुनती हैं जो उन्हें लोगों की बनी-बनाई धारणाओं से बाहर निकलने का मौका दें. वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ में प्रीति का किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरने वाली महिमा ने इसे अपने करियर का एक बड़ा माइलस्टोन बताया.

उनके मुताबिक, इस किरदार ने उन्हें वह प्यार और पहचान दी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. महिमा ने खुशी जताते हुए कहा कि दर्शक चंदर, सुधा और प्रीति के किरदारों को अपनी जिंदगी का हिस्सा मानने लगे हैं और खुद को उनसे जोड़ पा रहे हैं.

कब आएगा ‘मुसाफिर कैफे’ का सीजन 2?
शो को मिले जबरदस्त प्यार के बाद फैंस अब इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जब महिमा से पूछा गया कि ‘मुसाफिर कैफे’ का सीजन 2 कब तक आएगा, तो उन्होंने बेहद ईमानदारी से जवाब दिया. महिमा ने बताया कि उन्हें सच में नहीं पता कि दूसरा सीजन कब शुरू होगा, क्योंकि फिलहाल इसकी कहानी लिखी जा रही है. 

उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि अगला सीजन कब आएगा और प्रीति की जिंदगी में आगे क्या होगा, लेकिन उन्हें खुद भी नहीं मालूम कि ये किरदार वहां से आगे किस दिशा में जाएंगे जहां उन्हें छोड़ा गया था. वह भी दर्शकों की तरह ही इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं.

नई शुरुआत जैसा अहसास
महिमा मकवाना ने बहुत कम उम्र में कैमरा फेस करना शुरू कर दिया था. ‘बालिका वधू’, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और ‘रिश्तों का चक्रव्यूह’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक का उनका सफर काफी लंबा रहा है. इसके बावजूद महिमा आज भी अपने करियर को एक नई शुरुआत की तरह ही देखती हैं. उन्होंने कहा कि एक्टिंग करते हुए उन्हें करीब 15 साल हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी खुद को किसी एक प्लेटफॉर्म तक बांधकर नहीं रखा. उनके लिए एक्टर सिर्फ एक्टर होता है, फिर चाहे वह टीवी हो, ओटीटी हो या फिल्में.

टीवी को बताया अपना ट्रेनिंग ग्राउंड
अपने काम के प्रति समर्पण का जिक्र करते हुए महिमा ने कहा कि जब वह टीवी पर ‘रचना’ का किरदार निभाती थीं, तब भी उतनी ही मेहनत और लगन से सेट पर जाती थीं, जितनी आज ‘प्रीति’ का किरदार निभाते समय जाती हैं. 

उन्होंने टेलीविजन को अपना ट्रेनिंग ग्राउंड बताते हुए कहा कि कैमरे के सामने काम करने की बारीकियां सीखने के लिए टीवी से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती. महिमा अपने इस पूरे सफर के हर पड़ाव के लिए शुक्रगुजार हैं, क्योंकि इसी अनुभव ने उन्हें आज का कलाकार बनाया है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular