HomeUncategorizedस्ट्रीमिंग का बढ़ता कारोबार अब बन रहा नौकरियों के लिए खतरा, Disney...

स्ट्रीमिंग का बढ़ता कारोबार अब बन रहा नौकरियों के लिए खतरा, Disney से Netflix तक कंपनियों में छंटनी – streaming job cuts disney netflix bbc restructuring ngix


कुछ साल पहले तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का तेजी से बढ़ना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नौकरियों के नए  मौके लेकर आया था. Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video जैसी कंपनियां ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने के लिए नए शो और फिल्में बना रही थीं. इसके लिए कंटेंट, मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन से जुड़ी टीमों में लोगों की भर्ती हो रही थी. लेकिन अब इसे लेकर भी तस्वीरें बदल रही हैं. बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियां खर्च कम करने, टीमों को मिलाने और कामकाज का ढांचा बदलने में जुटी हैं. इसका सीधा असर कर्मचारियों की नौकरियों पर पड़ रहा है.

Disney में हजारों नौकरियों पर संकट

Disney एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी कर रही है. 3 नवंबर को आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी हजारों नौकरियों में कटौती पर विचार कर रही है. इसके लिए कुछ मैनेजर्स से सालाना ऑपरेटिंग खर्च में 20 फीसदी तक बचत करने के तरीके तलाशने को कहा गया है.

यह बचत कर्मचारियों की संख्या घटाकर और दूसरे खर्च कम करके की जा सकती है. इससे पहले अप्रैल में भी कंपनी करीब 1,000 पदों में कटौती की योजना बना चुकी थी. उस दौरान मार्केटिंग डिवीजन पर असर पड़ने की आशंका थी. सितंबर में भी ह्यूमन रिसोर्स और टेक्नोलॉजी टीमों के कुछ सौ कर्मचारियों की नौकरी जाने की खबरें आई थीं.

Disney का यह बदलाव सिर्फ स्ट्रीमिंग कारोबार तक सीमित नहीं है. कंपनी के टेलीविजन चैनल, थीम पार्क और फिल्म स्टूडियो जैसे बिजनेस भी इस दबाव का सामना कर सकते हैं.  कंपनी के CEO जोश डी’अमारो बचत से मिले पैसे का कुछ हिस्सा फिल्म और टीवी कंटेंट, नई टेक्नोलॉजी, थीम पार्क और क्रूज शिप कारोबार में दोबारा लगाने की योजना बना रहे हैं.

Netflix में 1,000 कर्मचारियों की गई नौकरी 

स्ट्रीमिंग कारोबार की बड़ी कंपनियों में शामिल Netflix भी कर्मचारियों की संख्या घटा चुकी है. अक्टूबर 2026 में कंपनी ने करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला. यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 6 फीसदी हिस्सा था. इस छंटनी का असर प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी, लीगल और ह्यूमन रिसोर्स टीमों पर पड़ा.

Netflix अब केवल सब्सक्रिप्शन से कमाई करने पर निर्भर नहीं रहना चाहती. कंपनी विज्ञापन, लाइव प्रोग्रामिंग और गेमिंग जैसे सेक्टर में भी निवेश कर रही है ताकि कमाई के नए रास्ते खुल सकें. इसके साथ ही कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी फिल्ममेकिंग टेक्नोलॉजी में भी पैसे लगा रही है. मार्च 2026 में Netflix ने अभिनेता बेन एफ्लेक की AI फिल्ममेकिंग स्टार्टअप InterPositive को खरीदा था. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, यह सौदा 60 करोड़ डॉलर तक का हो सकता है.

BBC में भी करीब 2,000 पदों पर कटौती की तैयारी

नौकरियों में कटौती का असर केवल स्ट्रीमिंग कंपनियों पर नहीं है. ब्रिटेन का सरकारी प्रसारक BBC भी बड़े स्तर पर देखने को मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, संगठन में करीब 2,000 पद खत्म किए जा सकते हैं. BBC के न्यूज डिवीजन में ही सैकड़ों नौकरियों पर असर पड़ने की आशंका है. यह बदलाव दिखाता है कि पारंपरिक मीडिया कंपनियां भी दर्शकों की बदलती पसंद, डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिल रही प्रतिस्पर्धा और आर्थिक दबाव के कारण अपने कामकाज की समीक्षा कर रही हैं.

Warner Bros. Discovery के अधिग्रहण के बाद टीमों में बदलाव

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कंपनियों के विलय और अधिग्रहण से भी कर्मचारियों की चिंता बढ़ रही है. अक्टूबर में Warner Bros. Discovery का अधिग्रहण करने के बाद Skydance ने कुछ कर्मचारियों को खुद से नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया था. दोनों कंपनियों के एक साथ आने के बाद अब कामकाज की कई टीमों को मिलाने और खर्च कम करने की योजना है. कंपनी अगले तीन साल में 6 अरब डॉलर की बचत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. भारी कर्ज और एक जैसी जिम्मेदारियों वाली टीमों को मिलाने की योजना के बीच कर्मचारियों को अपनी नौकरी को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है.

आखिर क्यों बदल रहा है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जॉब मार्केट?

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का कारोबार खत्म नहीं हो रहा है. कंपनियां अब भी कंटेंट, टेक्नोलॉजी और दर्शकों तक पहुंचने के नए तरीकों में निवेश कर रही हैं. लेकिन अब उनके लिए सिर्फ ज्यादा फिल्में और शो बनाना काफी नहीं है. उन्हें यह भी देखना पड़ रहा है कि इस निवेश से कितना मुनाफा हो रहा है और कारोबार को कितने कम खर्च में चलाया जा सकता है.

इसी वजह से कंपनियां टीमों का विलय कर रही हैं, मैनेजमेंट की परतें कम कर रही हैं और कर्मचारियों की संख्या पर दोबारा विचार कर रही हैं. इसका असर मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, कंटेंट प्रोडक्शन, कॉरपोरेट ऑपरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों पर पड़ सकता है.

स्ट्रीमिंग के तेजी से विस्तार के दौर में जिन कर्मचारियों के लिए इस इंडस्ट्री में नए अवसर बने थे, उनके लिए अब बदलती जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार करना जरूरी होता जा रहा है. आने वाले समय में एंटरटेनमेंट सेक्टर में नौकरी पाने और उसे बनाए रखने के लिए नई स्किल सीखना और टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल बैठाना पहले से ज्यादा अहम हो सकता है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular