HomeUncategorized'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ...' विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की...

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा – bjp up loktantra bachao arajkata hatao march campaign cm yogi ntc drmt


उत्तर प्रदेश में बीजेपी मंगलवार से पूरे राज्य में एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. पार्टी प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम से व्यापक पदयात्राएं निकालेगी. इस अभियान के जरिए बीजेपी विपक्ष पर हमला बोलने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगी.

राजधानी लखनऊ में इस पदयात्रा की शुरुआत मंगलवार सुबह 11 बजे होगी. ये पदयात्रा लोकभवन से शुरू होकर परिवर्तन चौक तक जाएगी. लखनऊ में आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.

उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय भी इस मार्च में शामिल होंगे.

अवध क्षेत्र के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगे. पूरी यात्रा के दौरान अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिलेगी.

जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

बीजेपी की इस राज्यव्यापी पदयात्रा में केंद्रीय और राज्य स्तर के कई बड़े दिग्गज मैदान में उतर रहे हैं. ब्रज क्षेत्र में होने वाली पदयात्रा में पूर्व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा खुद शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें: इधर महारैली, उधर पदयात्रा… रोहतक में नितिन नवीन का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को गाजियाबाद में आयोजित होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में आयोजित होने वाली इन पदयात्राओं के माध्यम से बीजेपी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular