HomeUncategorizedबस्ती की सियासत का अनोखा चेहरा! बसपा से शुरू हुआ सफर, सपा-कांग्रेस...

बस्ती की सियासत का अनोखा चेहरा! बसपा से शुरू हुआ सफर, सपा-कांग्रेस होते हुए भाजपा तक पहुंचा – unique figure in Basti politics BSP through SP Congress now reach BJP rajkishore singh lclg


बस्ती जिला उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्थित है और बस्ती मंडल का मुख्य जिला है. जिला प्रशासन के अनुसार, वर्ष 1801 में बस्ती तहसील मुख्यालय बना और 1865 में इसे नए जिले का मुख्यालय बनाया गया. जिले का क्षेत्रफल 2,688 वर्ग किलोमीटर है. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी 24,64,464 थी. घाघरा नदी जिले की भौगोलिक पहचान का अहम हिस्सा है. बस्ती की पहचान कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक विरासत से भी जुड़ी है. जिले में मखौड़ा धाम, भदेश्वरनाथ मंदिर, छावनी, चंदो ताल और महुआ डाबर जैसे स्थान उल्लेखनीय हैं.

बस्ती की राजनीति में पुराने दिग्गजों का दौर

बस्ती की सियासत में अलग-अलग समय पर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव देखने को मिला. स्थानीय स्तर पर नेताओं की व्यक्तिगत पकड़ और क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों ने भी चुनावी नतीजों को प्रभावित किया. राम प्रसाद चौधरी बस्ती की राजनीति के उन प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं, जिनका प्रभाव लंबे समय तक विधानसभा और लोकसभा दोनों स्तरों पर दिखाई दिया. वह कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.  वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर बस्ती सीट से जीत हासिल की.

हरीश द्विवेदी: भाजपा में बढ़ा राजनीतिक कद

बस्ती की हालिया राजनीति में हरीश द्विवेदी एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की. इसके बाद 2019 में भी वह बस्ती से सांसद चुने गए. लगातार दो लोकसभा चुनावों में जीत ने उन्हें जिले में भाजपा के प्रमुख नेताओं में स्थापित किया. हालांकि, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राम प्रसाद चौधरी ने उन्हें पराजित कर दिया. इसके बाद हरीश द्विवेदी को संगठन की प्रमुख  जिम्मेदारियां मिलती गई. अगस्त 2026 में बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है. सितंबर 2026 में पार्टी ने उन्हें बिहार भारतीय जनता पार्टी का प्रभारी बनाने के साथ ही युवा मोर्चा का राष्ट्रीय प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी.  इससे पहले वे असम बीजेपी के प्रभारी और राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं. 

राजकिशोर सिंह: सभी दलों में रहे 
 

अपने लंबे और उतार-चढ़ाव भरे राजनीतिक सफर में बस्ती जिले के राजकिशोर सिंह ने उत्तर प्रदेश की लगभग सभी प्रमुख पार्टियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी (BSP) से की थी. इसके बाद वह समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हुए, जहां मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दोनों की सरकारों में वह कद्दावर कैबिनेट मंत्री रहे. सपा का साथ छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा और 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा. कांग्रेस के बाद वह कुछ समय के लिए दोबारा बसपा में लौटे और मई 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए.

बस्ती के राजनीतिक समीकरण: पांच विधानसभा सीटें, अलग-अलग रुझान

बस्ती जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं : हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर और महादेवा मौजूदा विधानसभा प्रतिनिधित्व में भाजपा, समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मौजूदगी है. 

बस्ती सदर : इस सीट पर बीजेपी से दयाराम चौधरी कांग्रेस से देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीएसपी से अलोक रंजन वर्मा और सपा से महेंद्रनाथ यादव अपनी किस्मत आजमा रहे थे. यहां से बीजेपी से दयाराम चौधरी ने जीत दर्ज की.

हर्रैया:  यहां से बीजेपी के अजय सिंह ने समाजवादी पार्टी के त्रयंबक नाथ को हराया. 

कप्तानगंज : इस विधानसभा सीट पर सपा के काविंद्र चौधरी, बीजेपी के चंद्र प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस के अंबिका सिंह और बसपा के जहीर अहमद की किस्मत दांव पर लगी थी. यहां से समाजवादी पार्टी के काविंद्र चौधरी ने जीत हासिल की.

महदेवा :  यहां से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के दूधराम चुनाव जीते. 

रूधौली : इस सीट पर बीजेपी की संगीता देवी, समाजवादी पार्टी के राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कांग्रेस के बसंत चौधरी और बसपा के अशोक कुमार के बीच मुकाबला था. यहां से सपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद को जीत मिली.

बस्ती का औद्योगिक घराना और चीनी मिलों की कहानी

बस्ती की पहचान में नारंग परिवार से जुड़ी औद्योगिक विरासत का भी उल्लेख किया जाता है. जिले में चीनी उद्योग लंबे समय तक कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा. गन्ना किसानों, मिलों में काम करने वाले श्रमिकों और स्थानीय कारोबार पर चीनी मिलों की स्थिति का सीधा असर पड़ता रहा है. जिला प्रशासन की अर्थव्यवस्था संबंधी जानकारी में जिले की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, लघु उद्योगों और चीनी कारखानों का उल्लेख है.  यहां बस्ती, वाल्टरगंज, मुंडेरवा और रुधौली की चीनी मिल है. 

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular