HomeUncategorizedन है अच्छी सैलरी, न डिग्री आ रही है काम... सॉफ्टवेयर इंजीनियर...

न है अच्छी सैलरी, न डिग्री आ रही है काम… सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने ही करियर पर उठा दिए सवाल   – software engineering job insecurity ai impact layoffs tech industry ngix


सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए सालों तक पढ़ाई करना, प्रोजेक्ट बनाना और इंटरव्यू की तैयारी करना. इसके बाद भी नौकरी मिलने की गारंटी नहीं और नौकरी मिल जाए तो उसके बने रहने का कोई भरोसा नहीं होता है. टेक इंडस्ट्री में छंटनी, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते असर के बीच एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने करियर के फैसले पर सवाल उठाया है. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के बाद इस बात पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या टेक्नोलॉजी में करियर अब पहले जितना सुरक्षित और आकर्षक रह गया है.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पोस्ट में क्या कहा?

आयशा नाम की एक टेक प्रोफेशनल ने X पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग चुनना सही फैसला था या नहीं, इस पर वह कई बार सोचती हैं. आयशा के मुताबिक, इस फील्ड में आने के लिए लोग सालों तक तकनीकी स्किल सीखते हैं, प्रोजेक्ट बनाते हैं और इंटरव्यू की तैयारी करते हैं. इसके बावजूद एक नौकरी के लिए उन्हें हजारों उम्मीदवारों से मुकाबला करना पड़ता है. नौकरी मिलने के बाद भी यह भरोसा नहीं होता कि अगले दिन उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी. उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जब नौकरी कभी भी जा सकती है, तो करियर बनाने में लगाई गई इतनी मेहनत का क्या मतलब रह जाता है.

पोस्ट पर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी?

आयशा की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी राय रखी. एक यूजर ने उनकी चिंता को समझने की बात कही, लेकिन साथ ही सवाल उठाया कि क्या दूसरे सेक्टर में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसी सैलरी मिल सकती है. यूजर के मुताबिक, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में अच्छी कमाई के मौके हैं, लेकिन इस क्षेत्र में चुनौतियां भी बढ़ रही हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से यह सवाल भी उठ रहा है कि एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी ऊंची सैलरी लंबे समय तक बनी रह पाएगी या नहीं. एक अन्य यूजर ने लगातार बनी रहने वाली नौकरी की अनिश्चितता को थकाने वाला बताया. वहीं, एक यूजर ने सरकारी नौकरी को ज्यादा स्थिर विकल्प बताते हुए लिखा, सरकारी  नौकरी1

AI और छंटनी से बढ़ी टेक कर्मचारियों की चिंता

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग को लंबे समय तक अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ वाला क्षेत्र माना जाता रहा है. हालांकि, AI के बढ़ते इस्तेमाल, कंपनियों में लागत घटाने की कोशिश और छंटनी की खबरों ने इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ाई हैं. ऐसे में आयशा की पोस्ट केवल एक व्यक्ति के करियर को लेकर असमंजस नहीं दिखाती, बल्कि टेक इंडस्ट्री में नौकरी की सुरक्षा और भविष्य को लेकर चल रही चर्चा को भी सामने लाती है. हालांकि, सोशल मीडिया पर साझा की गई यह एक व्यक्ति की राय है. इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में करियर के अवसर खत्म हो रहे हैं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular