HomeUncategorizedजॉर्डन में श्रीलंकाई दूतावास के पास आतंकी हमला, सिक्योरिटी गार्ड को चाकू...

जॉर्डन में श्रीलंकाई दूतावास के पास आतंकी हमला, सिक्योरिटी गार्ड को चाकू से गोदा – jordan attack sri lankan embassy security officer killed ntc mnrd


जॉर्डन की राजधानी अम्मान में गुरुवार को श्रीलंकाई दूतावास के पास आतंकी हमला हुआ. एक हमलावर ने सुरक्षा अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. जॉर्डन के अधिकारियों ने इसे आतंकी घटना बताया है. हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. हमले में एक अन्य सुरक्षाकर्मी और हमलावर भी घायल हुए हैं.

जॉर्डन के पब्लिक सिक्योरिटी डायरेक्टरेट ने बताया कि उसके सुरक्षा बल का एक सदस्य धारदार हथियार से किए गए हमले में मारा गया. विभाग ने इसे ‘कायरतापूर्ण आतंकी हमला’ बताया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर जनरल सिक्योरिटी डायरेक्टरेट के अधिकारियों को निशाना बनाकर आतंकी हमला करने की योजना बना रहा था.

यह भी पढ़ें: जॉर्डन में अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 की मौत, सरकार ने कहा- आतंकी हमला

सुरक्षाकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश

जॉर्डन के सरकारी टीवी चैनल अल-ममलका के मुताबिक, हमलावर ने मारे गए सुरक्षा अधिकारी से उसका हथियार छीनने की कोशिश की थी. इसी दौरान एक दूसरा सुरक्षाकर्मी बीच में आ गया. इसके बाद हमलावर और दूसरा सुरक्षाकर्मी दोनों घायल हो गए. हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. श्रीलंकाई दूतावास ने भी पुष्टि की है कि हमला उसके आसपास के इलाके में हुआ. हालांकि, दूतावास की ओर से घटना को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

प्रधानमंत्री घटना पर रख रहे नजर

जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर करीब से नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला करना राज्य की गरिमा पर हमला है.

यह भी पढ़ें: जॉर्डन में ईरानी अटैक में अमेरिकी विमानों को नुकसान? राष्ट्रपति ट्रंप का आया दो टूक जवाब

जॉर्डन में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुछ हफ्ते पहले दक्षिणी जॉर्डन में एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी. उस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे. लगातार हुई इन घटनाओं ने देश में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular