HomeकृषिTea Cultivation: अपने फार्म हाउस पर उगाएं चाय की पत्ती, घर बैठे...

Tea Cultivation: अपने फार्म हाउस पर उगाएं चाय की पत्ती, घर बैठे मिलेगी ताजी चाय


Tea Cultivation: सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान दूर करनी हो, चाय लगभग हर घर में जरूर बनती है. ऐसे में अगर आपको बाजार से चाय की पत्ती खरीदने के बजाय अपने ही फार्म हाउस या घर पर ही उगाई गई चाय पीने को मिले तो कैसा रहेगा? जी हां, आप चाहें तो अपने फार्म हाउस या घर के बगीचे में भी चाय का पौधा लगा सकते हैं. 

हालांकि, इसके लिए सही मौसम, मिट्टी और देखभाल का ध्यान रखना जरूरी है. चाय का पौधा एक झाड़ी की तरह बढ़ता है और इसकी कोमल पत्तियों से चाय तैयार की जाती है. अच्छी बात यह है कि, एक बार पौधा जमने के बाद लंबे समय तक इसकी पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि हर इलाके का मौसम चाय की खेती के लिए सही नहीं होता.

चाय की खेती के लिए कैसा होना चाहिए मौसम और मिट्टी?

चाय का पौधा गर्म और नमी वाले मौसम में अच्छी तरह बढ़ता है. इसके लिए 20 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान अच्छा माना जाता है. इसके अलावा ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां बारिश अच्छी हो और हवा में नमी बनी रहे. बहुत ज्यादा गर्मी, पाला और पानी भरने वाली जमीन इस पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है. मिट्टी की बात करें तो चाय के पौधे के लिए ऐसी जमीन अच्छी रहती है, जिसमें पानी जमा न हो और जैविक खाद भरपूर हो. मिट्टी थोड़ी अम्लीय होनी चाहिए. इसका पीएच मान करीब 4.5 से 5.5 के बीच अच्छा माना जाता है.

फार्म हाउस पर कैसे लगाएं चाय का पौधा?

अगर आपके फार्म हाउस का मौसम चाय की खेती के सही है, तो आप नर्सरी से चाय का स्वस्थ पौधा खरीदकर लगा सकते हैं. शुरुआत में एक या दो पौधे लगाकर भी देख सकते हैं. पौधे लगाने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां हल्की छाया मिलती हो और पानी की निकासी अच्छी हो.

पौधे को लगाने के लिए जमीन में गड्ढा तैयार करें और उसमें मिट्टी के साथ अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं. इसके बाद पौधे को सावधानी से लगाकर मिट्टी दबा दें और हल्की सिंचाई करें. शुरुआती दिनों में पौधे को तेज धूप से बचाएं. गर्मियों में मिट्टी सूखने पर पानी देते रहें, लेकिन जड़ों के पास पानी जमा न होने दें.
Tea Cultivation: अपने फार्म हाउस पर उगाएं चाय की पत्ती, घर बैठे मिलेगी ताजी चाय

यह भी पढ़ें: आंधी-तूफान में भी नहीं गिरेगी गन्ने की ये किस्म, 13 फीट तक होती है लंबाई

चाय की पत्तियों की कब करें तुड़ाई?

चाय का पौधा लगाने के तुरंत बाद पत्तियां मिलने नहीं लगतीं. इसे अच्छी तरह बढ़ने और तैयार होने में समय लगता है. तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के मुताबिक, आमतौर पर चाय के पौधे में करीब 3 साल बाद पत्तियों की तुड़ाई शुरू होती है. इसकी नई टहनी के ऊपर की एक कली और दो कोमल पत्तियां तोड़ी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: खेती के लिए लोन चाहिए, बिना गारंटी मिलेगा इतना कर्ज



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular