HomeकृषिStevia Farming: चीनी से 300 गुना मीठा, किसान भाई खेती कर कमा...

Stevia Farming: चीनी से 300 गुना मीठा, किसान भाई खेती कर कमा रहे लाखों रुपये

स्टीविया की पत्तियों में स्टेविओल ग्लाइकोसाइड नाम के खास तत्व पाए जाते हैं. इन्हीं तत्वों से प्राकृतिक स्वीटनर तैयार किया जाता है, जो चीनी से 200 से 300 गुना तक मीठा होता है. इसी वजह से स्टीविया को चीनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

स्टीविया एक बारहमासी पौधा है. यानी किसानों को हर साल इसकी नई फसल लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. एक बार पौधे लगाने के बाद सही देखभाल करने पर कई बार पत्तियों की कटाई की जा सकती है.

स्टीविया की अच्छी पैदावार के लिए बलुई दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है. खेत में पानी जमा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमी से पौधों को नुकसान हो सकता है. गर्म और धूप वाली जगह पर इसका पौधा अच्छी तरह बढ़ता है.

स्टीविया के पौधे लगाने के करीब 6 महीने बाद पहली बार पत्तियों की कटाई की जा सकती है. इसके बाद पौधों की बढ़त और मौसम के हिसाब से समय-समय पर पत्तियां तोड़ी जा सकती हैं. कटाई के बाद पत्तियों को अच्छी तरह सुखाकर बाजार में बेचने के लिए तैयार किया जाता है.

CSIR के अनुमान के मुताबिक, स्टीविया की खेती से एक हेक्टेयर में सालाना करीब 3.5 से 4 टन सूखी पत्तियां मिल सकती हैं. अगर इनका भाव 120 रुपये प्रति किलो के आसपास मिले, तो सालाना शुद्ध कमाई करीब 2.40 से 3 लाख रुपये तक हो सकती है. हालांकि, असली कमाई पैदावार, पत्तियों की क्वालिटी और बाजार भाव पर निर्भर करेगी.

स्टीविया की खेती में अच्छी कमाई के लिए बाजार मिलना सबसे जरूरी है. किसान पौधे लगाने से पहले यह पता कर लें कि उनके आसपास इसकी पत्तियां खरीदने वाली कंपनी या कारोबारी कौन हैं. साथ ही खरीद की कीमत और शर्तों की जानकारी भी ले लें, ताकि फसल तैयार होने के बाद उसे बेचने में परेशानी न हो.

Published at : 05 Nov 2026 03:41 PM (IST)

एग्रीकल्चर फोटो गैलरी

Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular