HomeकृषिSesame Farming: कम पानी में कैसे करें तिल की खेती, कौन सी...

Sesame Farming: कम पानी में कैसे करें तिल की खेती, कौन सी किस्म में सबसे ज्यादा पैदावार?


Til Ki Kheti: रबी सीजन में किसान गेहूं, सरसों और चने के अलावा तिल की खेती से भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. तिल एक ऐसी तिलहनी फसल है, जिसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. इस वजह से सीमित सिंचाई वाले किसान भी इसकी खेती कर सकते हैं. हालांकि, रबी में तिल की खेती हर इलाके में नहीं होती. इसके लिए सही मौसम, किस्म और खेत का चुनाव करना जरूरी है. 

रबी सीजन में तिल की बुवाई का समय इलाके के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. सामान्य तौर पर जिन क्षेत्रों में रबी तिल की खेती की जाती है, वहां अक्टूबर से नवंबर के बीच बुवाई की जाती है. कुछ इलाकों में मौसम और सिंचाई की सुविधा के अनुसार दिसंबर में भी इसकी बुवाई होती है. फसल आमतौर पर फरवरी से मार्च के बीच तैयार हो जाती है.

तिल की खेती कैसे करें?

तिल की खेती के लिए ऐसी जमीन चुनें, जहां पानी जमा न होता हो. हल्की से मध्यम मिट्टी, जिसमें पानी आसानी से निकल जाए, इसके लिए अच्छी मानी जाती है. खेत की दो-तीन बार जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा बना लें. तिल के बीज छोटे होते हैं, इसलिए बुवाई बहुत गहराई में न करें. बीज को रेत या सूखी मिट्टी में मिलाकर बोने से खेत में उनका फैलाव बराबर रहता है.

रबी के लिए कौन सी किस्म चुनें?

  • रबी सीजन के लिए वीआरआई-4 (VRI-4) तिल की एक अच्छी किस्म मानी जाती है. 
  • ICAR के अनुसार, यह किस्म बिहार समेत कई राज्यों में रबी के मौसम में खेती के लिए उपयुक्त बताई गई है. 
  • इसकी फसल करीब 85 से 90 दिन में तैयार हो जाती है. 
  • इसमें तेल की पैदावार करीब 380 किलो प्रति हेक्टेयर बताई गई है.

वहीं, केरल के कुछ इलाकों के लिए ओएमटी-1165 किस्म की सिफारिश की गई है. इसकी तेल मात्रा करीब 50.5 फीसदी बताई गई है. लेकिन ध्यान रखें कि हर किस्म हर राज्य और जिले के मौसम के लिए सही नहीं होती. इसलिए बीज खरीदने से पहले कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विभाग से अपने इलाके के हिसाब से सलाह जरूर लें.
Sesame Farming: कम पानी में कैसे करें तिल की खेती, कौन सी किस्म में सबसे ज्यादा पैदावार?

यह भी पढ़ें: केले की इस किस्म से होगी मोटी कमाई, एक पेड़ से 35 किलो तक फल!

कम पानी में कैसे लें अच्छी पैदावार?

तिल की फसल कम पानी में भी बढ़ सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे सिंचाई की जरूरत ही नहीं होती. बुवाई के बाद मिट्टी में नमी कम हो तो हल्की सिंचाई करें. इसके अलावा पौधों में 4-5 पत्तियां आने, फूल निकलने और फलियां बनने के समय खेत में नमी बनाए रखना जरूरी है.

खेत में जरूरत से ज्यादा पानी न भरने दें. पौधों के बीच खरपतवार बढ़ने पर समय रहते निराई-गुड़ाई करें. इससे फसल को पोषक तत्व और नमी ठीक से मिल पाती है. फलियां पकने से पहले सिंचाई बंद कर दें. इस तरह सही किस्म और सीमित पानी के सही इस्तेमाल से किसान रबी सीजन में तिल की अच्छी फसल ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फसल बीमा के बाद हो गया नुकसान, कितने समय में देनी होती है सूचना?



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular