HomeकृषिFertilizer Price: DAP खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार, जानें 50 किलो...

Fertilizer Price: DAP खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार, जानें 50 किलो बोरे की कीमत


Fertilizer Price: रबी फसलों की बुवाई के बीच किसानों के लिए राहत की खबर है. अब उन्हें डीएपी खाद खरीदने के लिए पहले ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. केंद्र सरकार ने डीएपी के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है. यानी किसानों को 50 किलो डीएपी का बोरा पहले की तरह 1,350 रुपये में ही मिलता रहेगा. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के बावजूद सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं डालने का फैसला किया है. इससे गेहूं, सरसों और दूसरी रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों को राहत मिल सकती है.

डीएपी की कीमत में नहीं होगा बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रबी सीजन 2026-27 के लिए खाद सब्सिडी को मंजूरी दी गई. किसानों को 50 किलो का एक बोरा खरीदने के लिए 1,350 रुपये ही देने होंगे.

डीएपी खाद का इस्तेमाल फसलों की शुरुआती बढ़त के लिए किया जाता है. इसमें फॉस्फोरस और नाइट्रोजन जैसे पोषक तत्व होते हैं. फॉस्फोरस पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने और उनके अच्छे विकास में मदद करता है. वहीं, नाइट्रोजन पौधों की बढ़त के लिए जरूरी होता है. यही वजह है कि गेहूं, सरसों और दूसरी रबी फसलों की बुवाई के समय किसान इसका इस्तेमाल करते हैं.

खाद पर 62,370 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर

सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (पीएंडके) खाद पर कुल 62,370 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है. यह सब्सिडी अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी. इसके तहत पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की नई दरें भी तय की गई हैं.

इस योजना के तहत डीएपी के साथ एनपीकेएस श्रेणी की खादों पर भी सब्सिडी दी जाएगी. इन खादों में फॉस्फोरस, पोटाश, नाइट्रोजन और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये तत्व फसलों की जड़ों, पत्तियों और दानों के विकास में मदद करते हैं. सरकार इन खादों पर सब्सिडी देकर किसानों को कम कीमत पर खाद उपलब्ध कराने की कोशिश करती है.
Fertilizer Price: DAP खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार, जानें 50 किलो बोरे की कीमत

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, एक एकड़ से कितना बेच सकेंगे किसान?

किसानों की खेती की लागत पर क्या होगा असर?

खाद की कीमतें खेती की कुल लागत का एक अहम हिस्सा होती हैं. ऐसे में डीएपी का बोरा 1,350 रुपये में मिलने से किसानों को बुवाई के समय राहत मिलेगी. अगर खाद के दाम बढ़ते, तो किसानों का खर्च भी बढ़ सकता था. खासकर उन किसानों को फायदा होगा, जिन्हें रबी सीजन में ज्यादा मात्रा में डीएपी की जरूरत पड़ती है.

यह भी पढ़ें: खेती के यंत्र खरीदने पर मिलेगी 80% तक सब्सिडी, 30 नवंबर तक करें आवेदन



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular