Homeकृषिखेती के साथ शुरू करें बागवानी, सरकार दे रही 40% तक सब्सिडी!

खेती के साथ शुरू करें बागवानी, सरकार दे रही 40% तक सब्सिडी!


Integrated Horticulture Mission: किसान अगर पारंपरिक खेती के साथ फल, सब्जियों और मसालों की खेती भी शुरू करें तो अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं. इसके लिए उन्हें बहुत ज्यादा जमीन की भी जरूरत नहीं है. सरकार भी किसानों को बागवानी की ओर बढ़ाने के लिए मदद कर रही है. एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को कई तरह की फसलें उगाने और खेती के काम आने वाली मशीनें खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है. 

इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज और लहसुन जैसी फसलें शामिल हैं. कुछ मशीनों की खरीद पर भी 30 से 40 फीसदी तक की मदद मिल सकती है. इसके अलावा किसानों को खेती की ट्रेनिंग भी दी जाती है, ताकि वे कम खर्च में अच्छी पैदावार ले सकें.

शिमला मिर्च से लेकर टमाटर तक की खेती पर मदद

एकीकृत बागवानी मिशन के तहत किसानों को फलदार पौधों के बाग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इसके अलावा सब्जियों और मसालों की खेती को भी बढ़ावा दिया जाता है. किसान प्याज, लहसुन, शिमला मिर्च, शंकर टमाटर, शंकर पत्तागोभी और शंकर फूलगोभी जैसी फसलों की खेती कर सकते हैं. इन फसलों की खेती के लिए किसानों को 40 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है. इससे खेती की शुरुआती लागत कम करने में मदद मिलती है. 

खेती की मशीनों पर भी मिलेगी सब्सिडी

बागवानी का काम आसान बनाने के लिए सरकार खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर भी मदद देती है. इसमें पावर स्प्रेयर, 20 बीएचपी क्षमता के बागवानी ट्रैक्टर और 8 बीएचपी या इससे कम क्षमता के पावर टिलर शामिल हैं. इन मशीनों को खरीदने पर उनकी कीमत का 30 से 40 फीसदी तक अनुदान मिल सकता है. मशीनों की मदद से किसान खेत में छिड़काव, जुताई और दूसरे काम कम समय में कर सकते हैं. इससे मजदूरी और मेहनत का खर्च घटाने में भी मदद मिलती है.
खेती के साथ शुरू करें बागवानी, सरकार दे रही 40% तक सब्सिडी!

यह भी पढ़ें: पंजाब के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, अब 431 रुपये क्विंटल मिलेगा भाव

किसानों को खेती की ट्रेनिंग भी दी जाती है

इस योजना के तहत सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं मिलती, बल्कि किसानों को खेती का सही तरीका भी सिखाया जाता है. उद्यान विभाग की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इनमें किसानों को बीज और पौधों का चुनाव, फसल की देखभाल, खाद-पानी का इस्तेमाल और कीटों से बचाव की जानकारी दी जाती है.

इसके साथ ही किसानों को यह भी बताया जाता है कि अपनी उपज को बाजार में कैसे बेचें, ताकि उन्हें अच्छा भाव मिल सके. इससे किसान नई फसलों की खेती करने के साथ अपनी आमदनी बढ़ाने की तैयारी कर सकते हैं.

योजना का लाभ लेने के लिए कहां करें संपर्क?

जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपने जिले के उद्यान विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. वहां से उन्हें आवेदन, जरूरी दस्तावेज और सब्सिडी से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी. आवेदन करने से पहले यह जरूर पता कर लें कि आपके जिले में किस फसल और मशीन पर कितनी सब्सिडी उपलब्ध है. साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए तय नियमों और आवेदन की प्रक्रिया को भी समझ लें.

यह भी पढ़ें: ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 2 लाख तक की सब्सिडी, किसान ऐसे करें आवेदन



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular