अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो आपके लिए राहत की बात है. आज 17 नवंबर 2026, मंगलवार को देशभर में बैंक खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक के नवंबर महीने के हॉलिडे कैलेंडर में आज किसी भी राज्य या शहर के लिए बैंक की छुट्टी नहीं दी गई है. ऐसे में दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत देश के ज्यादातर शहरों में बैंक शाखाओं में आज नॉर्मल कामकाज होगा.
आइये यहां से जानते हैं कि क्या आज सरकारी और प्राइवेट, दोनों ही बैंक खुले हैं? साथ ही जानेंगे कि नवंबर में और किस- किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
क्या SBI, PNB और प्राइवेट बैंक खुले हैं?
हां, आज सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंक खुले रहेंगे. यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बरौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी.
आप बैंक जाकर कैश जमा करने, पैसे निकालने, चेक जमा करने, पासबुक अपडेट कराने और दूसरे जरूरी काम कर सकते हैं. हालांकि, किसी खास शाखा में स्थानीय कारणों से बदलाव हो सकता है, इसलिए जाने से पहले अपनी ब्रांच से जानकारी लेना बेहतर रहेगा.
नवंबर में अब कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
| किन दिन बंद रहेंगे बैंक? | कहां बंद रहेंगे बैंक? | छुट्टी की वजह |
| 20 नवंबर | देहरादून | इगास-बग्वाल |
| 23 नवंबर | शिलांग | सेंग कुट स्नेम |
| 24 नवंबर | कई शहरों में | गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा |
| 27 नवंबर | बेंगलुरु | कनकदास जयंती |
| 28 नवंबर | देशभर में | चौथा शनिवार |
| 29 नवंबर | देशभर में | रविवार |
24 नवंबर को कहां- कहां बंद हैं बैंक?
नवंबर की अगली बड़ी बैंक छुट्टी 24 नवंबर को है. इस दिन गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इनमें नई दिल्ली, मुंबई, भोपाल, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, रांची, जम्मू और शिमला जैसे शहर शामिल हैं.
वैसे हर राज्य में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होती है. इसलिए किसी दूसरे शहर में बैंक बंद होने का मतलब ये नहीं है कि आपके शहर में भी बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी.
बैंक बंद होने पर काम होंगे क्या?
हां, बैंक बंद हो फिर भी ग्राहकों को बैंक से जुड़ी डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहती है. UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए आप पैसे भेजने, बैलेंस चेक करने और कैश निकालने जैसे काम कर सकते हैं.
हालांकि, चेक क्लियरेंस और बैंक शाखा से जुड़े कुछ कामों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है.
डीजल के निर्यात पर बढ़े 2.5 रुपये, ATF पर भी बढ़ा शुल्क, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें




