HomeUncategorizedयूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के...

यूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM भी बदले, देखें पूरी लिस्ट – uttar pradesh 55 pcs officers transfer list new posting details yogi govt ntc rlch


उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने रविवार देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के उप जिलाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.

जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों और अन्य विभागों में नई तैनाती दी गई है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और वाराणसी समेत कई स्थानों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.

नोएडा और गाजियाबाद में भी बदलाव

लिस्ट के मुताबिक, मेरठ विकास प्राधिकरण में सचिव रहे बृजेश कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे क्रांति शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी, दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा) और बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे अजय कुमार शर्मा को अलीगढ़ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं विवेक कुमार मिश्रा को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

pcs transfer in up

pcs transfer in up

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में SDM बदले

– ऋषिकांत राजवंशी को बलिया से बांदा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है.
– अपूर्वा यादव को मुजफ्फरनगर से दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में उप निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है.
– डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को अलीगढ़ से बलरामपुर का SDM बनाया गया है.
– आकाश कुमार को लखनऊ से बहराइच भेजा गया है.
– अनिल कुमार यादव को वाराणसी नगर निगम से मुजफ्फरनगर का SDM बनाया गया है.
– संदीप कुमार तिवारी को प्रयागराज से मुरादाबाद भेजा गया है.
– रामवीर सिंह को मुरादाबाद नगर निगम से अलीगढ़ का SDM बनाया गया है.
– माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई का SDM बनाया गया है.
– ज्योत्सना को जौनपुर से हापुड़ और रमेश चंद्र पांडेय को हापुड़ से जौनपुर भेजा गया है.

pcs transfer in up

pcs transfer in up

अयोध्या और वाराणसी में भी बदले अधिकारी

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद में भी बदलाव किया गया है. ज्ञान चंद्र गुप्ता को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. वहीं आलोक कुमार वर्मा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है.

वाराणसी मंडल में सुनंदु सुधाकरन को बस्ती का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है. ज्योति सिंह को अमेठी से वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा कई अधिकारियों को खेल निदेशालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सहकारिता चीनी मिल संघ और निर्वाचन कार्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular