HomeUncategorizedUAE में भीषण सड़क हादसे में 4 भारतीयों समेत 14 की मौत,...

UAE में भीषण सड़क हादसे में 4 भारतीयों समेत 14 की मौत, 23 गाड़ियां आपस में टकराईं थीं – uae fujairah road accident 23 vehicles four indians among MANY dead ntc aktw


संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में चार भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. मरने वालों में केरल के एक परिवार के तीन सदस्य और गुजरात का 13 साल का एक बच्चा है. हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं. यह दुर्घटना गुरुवार तड़के हुई थी. इसमें ट्रकों समेत कुल 23 वाहन आपस में टकरा गए थे.

UAE के गृह मंत्रालय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मृतकों की पहचान की जानकारी दी. मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में 10 UAE के नागरिक और चार भारतीय शामिल हैं.

केरल के परिवार के तीन लोगों की मौत

हादसे में केरल के मलप्पुरम जिले के वेंगारा के एक परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई. केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उनकी पहचान मोहम्मद अस्मिल, उनकी जुड़वां बहन मिस्ना जुबिन और तीन साल के भांजे मोहम्मद फैयस के रूप में की है.

हादसे में गुजरात के 13 साल के आतिफ मोहम्मद इमरान मंसूर की भी मौत हो गई. वह अपने परिवार के साथ UAE घूमने गया था. परिवार भारत लौटने के लिए फुजैराह इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था, तभी हादसा हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में आतिफ के माता-पिता और बड़ी बहन भी घायल हो गए. तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, SUV और पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती

30 लोग घायल, सात भारतीय भी शामिल

UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं. इनमें आठ UAE नागरिक, दो जॉर्डन, सात भारतीय, दो पाकिस्तानी, तीन मिस्र, छह ओमान और दो ब्राजील के नागरिक शामिल हैं.

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने फुजैराह के अस्पतालों का दौरा किया. उन्होंने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना जताई और घायल भारतीयों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. भारतीय मिशन ने कहा है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है.

कैसे हुआ हादसा?

UAE के सरकारी अभियोजन की शुरुआती जांच के मुताबिक, शेख खलीफा बिन जायद रोड पर लगातार दो दुर्घटनाएं हुईं. पहला हादसा तब हुआ, जब एक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के पहाड़गंज में होटल के कंस्ट्रक्शन वर्क के दौरान हादसा, ढहा बिल्डिंग का हिस्सा, 8 घायल

इसके बाद दूसरे हादसे में दो शिपिंग कंटेनर लेकर जा रहे ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक पलट गया. यह हादसा उस हिस्से में हुआ, जहां मरम्मत के काम के कारण सड़क की दाईं लेन बंद थी. रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे हादसे में शामिल ट्रक का ड्राइवर भी अस्पताल में भर्ती है. पूछताछ के बाद उसे आंशिक हिरासत में रखा गया है.
 

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular