भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल ऐसा रहा, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. भारतीय टीम ने शनिवार (14 नवंबर) को आखिरी गेंद पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया.
एक समय टीम इंडिया की हार लगभग तय लग रही थी. 41.3 ओवर में काव्य पटेल के आउट होते ही भारत का स्कोर 252/8 हो गया था. अब 51 गेंदों पर 86 रनों की जरूरत थी. लेकिन इसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा ने ऐसा पलटवार किया कि पाकिस्तान के हाथों से जीत निकल गई.
A performance we will remember for a very long time 🔥 Mohit Ulva is the Player of the Match for his 𝙘𝙡𝙪𝙩𝙘𝙝 𝙠𝙣𝙤𝙘𝙠 of 4️⃣9️⃣*(26) 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna #MensU19AsiaCup https://t.co/SgSuiVSCZz
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
252 रन पर गिरा 8वां विकेट, फिर शुरू हुई कहानी
काव्य पटेल के आउट होने के बाद मोहित उल्वा बल्लेबाजी के लिए आए. काव्य सिर्फ 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. पाकिस्तान ने विकेट का जश्न मनाया और भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया.
दूसरी ओर मनल चौहान क्रीज पर मौजूद थे. उन्होंने नए बल्लेबाज मोहित उल्वा के साथ मिलकर पाकिस्तान के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. दोनों ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए और मुकाबले का रुख बदल दिया.
INDIA, AGAINST ALL ODDS! 🫡 From the brink of defeat to the top of Asia! Mohit Ulva delivers a knock to remember, sealing a sensational win for India in the U19 Asia Cup final against Pakistan! 🏆 #SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKvIND https://t.co/tcdZduKIs4
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2026
मनल-मोहित की 57 रनों की साझेदारी ने पलटा मैच
मनल चौहान और मोहित उल्वा के बीच 57 रनों की अहम साझेदारी हुई. मनल ने 47 रनों की पारी खेली, जबकि नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहित ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए. उनकी पारी में शानदार आक्रामकता और दबाव में खेलने का जज्बा देखने को मिला.
मनल चौहान 48वें ओवर में आउट हो गए, लेकिन मोहित ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा. 11वें नंबर पर आए चिगुरुपति वेंकटा ने भी नाबाद 11 उपयोगी रन जोड़कर उनका साथ दिया. आखिरकार मोहित ने आखिरी गेंद तक मुकाबले को पहुंचाया और भारत को जीत दिला दी.
Take a bow, Mohit Ulva! 🫡🙌 The celebrations begin after a victory for the ages 🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna #MensU19AsiaCup https://t.co/jjCB1u8pKQ
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
आर्यवीर और लक्ष्य ने भी रखी थी जीत की नींव
इससे पहले 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की. आर्यवीर ने 61 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि लक्ष्य ने 101 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली. आर्यवीर ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए, वहीं लक्ष्य के बल्ले से 5 चौके निकले.
5️⃣ Innings 3️⃣6️⃣1️⃣ Runs 9️⃣0️⃣. 2️⃣5️⃣ Average 1️⃣ Hundred and 3️⃣ Fifties Aaryavir Sehwag is adjudged the Player of the Tournament for his incredible effort with the bat 💥 #MensU19AsiaCup https://t.co/sUJq8bNsdD
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाए. अन्वय द्रविड़ के 37वें ओवर में रन आउट होने के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गई थीं. हालांकि, मनल और मोहित ने हार नहीं मानी और टीम को चैम्पियन बनाकर ही दम लिया.
उस्मान खान के शतक से पाकिस्तान ने बनाए थे 337 रन
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए थे. उस्मान खान ने 111 गेंदों पर 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों पर 80 रन बनाए, जबकि कप्तान फरहान यूसुफ ने 60 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: आर्यवीर सहवाग का अंडर-19 एशिया कप में तांडव, 5 पारियों में ठोके 361 रन, फाइनल में भी मचाया तहलका
भारत की ओर से काव्य पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 68 रन देकर 4 विकेट झटके. चिगुरुपति वेंकट ने 40 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में पाकिस्तान को 350 रनों के पार जाने से रोक दिया था.
—- समाप्त —-




